scorecardresearch
 

Navy Officers Diet: समंदर के बीचों-बीच महीनों तक क्या खाते हैं नेवी के जवान? ये 6 फूड्स देते हैं उन्हें एनर्जी

समंदर की लहरों के बीच महीनों गुजारने वाले नेवी ऑफिसर्स की लाइफ स्टाइल जितनी मुश्किल होती है, उनका खाना भी उतना ही खास होता है. जहाजों पर शेल्फ लाइफ और एनर्जी को ध्यान में रखकर डाइट प्लान की जाती है, जिसमें कुछ खास फूड आइटम्स हमेशा टॉप पर रहते हैं.

Advertisement
X
नेवी ऑफिसर्स ऐसी चीजें खाते हैं जिससे उन्हें लंबे समय तक एनर्जी मिले. (Photo: AI Generated)
नेवी ऑफिसर्स ऐसी चीजें खाते हैं जिससे उन्हें लंबे समय तक एनर्जी मिले. (Photo: AI Generated)

Indian Navy Food Secrets: समुद्र के बीचों-बीच हफ्तों और महीनों का समय बिताना आसान काम नहीं है. ऐसे माहौल में सिर्फ ड्यूटी ही नहीं बल्कि खान-पान का मैनेजमेंट भी सबसे अलग होता है. समंदर में तैरते इन विशाल जहाजों और सबमरीन में किचन को गैली (Galley) कहा जाता है जहां हर रोज सैकड़ों सैनिकों के लिए खाना तैयार होता है. फ्लीट एंड फैमिली रेडीनेस (FFR) अमेरिकी नौसेना का एक ऐसा खास प्रोग्राम है जो वहां के जवानों और उनके परिवारों की मदद के लिए बनाया गया है. यह एक सपोर्ट सिस्टम है जो नेवी के जवानों और उनकी फैमिली को लाइफ स्किल्स सिखाता है.

FFR के मुताबिक, नेवी की गैली में न्यूट्रिशन और टेस्ट दोनों का खास ख्याल रखा जाता है. समंदर के सफर में कुछ फूड ऑपशंस ऐसे हैं जो नेवी ऑफिसर्स की डाइट का अहम हिस्सा बन जाते हैं क्योंकि ये खराब मौसम में भी टिके रहते हैं और तुरंत एनर्जी देते हैं.

ओटमील (Oatmeal)

नेवी शिप्स पर ब्रेकफास्ट के लिए ओटमील यानी दलिया सबसे पसंदीदा और प्रैक्टिकल ऑपशन माना जाता है. यह न सिर्फ बजट में फिट बैठता है, बल्कि इसे स्टोर करना और बड़े पैमाने पर बनाना बेहद आसान है. ओटमील में भरपूर मात्रा में फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देते हैं.

अंडे (Eggs)

अंडे प्रोटीन और जरूरी विटामिंस का सबसे बेहतरीन सोर्स हैं इसलिए जहाज की गैली में अंडे हमेशा स्टॉक में रहते हैं. ब्रेकफास्ट मेन्यू में अंडों को कई तरह से सर्व किया जाता है. चाहे वे ऑमलेट हों, उबले हुए अंडे हों या सैंडविच के साथ.

Advertisement

बैगल्स और बिस्किट सैंडविच (Bagels and Biscuit Sandwiches)

बैगल्स और बिस्किट सैंडविच न सिर्फ पेट भरते हैं बल्कि इन्हें ड्यूटी के दौरान हाथ में पकड़कर आसानी से खाया जा सकता है. इनमें अंडे या चीज की स्टफिंग करके ऑफिसर्स को सर्व किया जाता है.

फ्रूट्स और योगर्ट (Fruit and Yogurt)

लंबे समय तक समंदर में रहने पर फ्रेश फूड का मिलना मुश्किल हो जाता है, खासकर सबमरीन में जहां शुरुआत के 2 हफ्ते बाद डिब्बाबंद फूड पर निर्भर रहना पड़ता है. ऐसे में गैली मैनेजमेंट में योगर्ट (दही) और फलों को शामिल किया जाता है. फल जहां विटामिन और फ्रेशनेस लाते हैं, वहीं योगर्ट डाइजेशन को दुरुस्त रखता है.

ट्रेल मिक्स और ग्रेनोला बार (Trail Mix and Granola Bars)

नेवी ऑफिसर्स की ड्यूटी का कोई फिक्स टाइम नहीं होता. कई बार आधी रात को या इमरजेंसी के वक्त उन्हें तुरंत पोस्ट पर जाना पड़ता है. ऐसे समय में ट्रेल मिक्स (नट्स और सूखे मेवे) और ग्रेनोला बार सबसे बड़े मददगार बनते हैं. ये शेल्फ-स्टेबल फूड हैं, जो महीनों तक खराब नहीं होते.

कॉफी और चाय (Coffee and Tea)

शिप की लाइफ में अगर कोई एक चीज सबसे ज्यादा पी जाती है तो वह है कॉफी और चाय. रात की लंबी वॉच ड्यूटी हो या सुबह का आलस, कॉफी और चाय नेवी ऑफिसर्स के लिए केवल ड्रिंक नहीं बल्कि एक जरूरी फ्यूल की तरह काम करते हैं. यह गैली में सोशल बॉन्डिंग का जरिया भी बनता है, जहां कड़क चाय या कॉफी के कप पर ऑफिसर्स अपनी थकान भूलकर बातचीत करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement