scorecardresearch
 

Multani Mitti Face Pack: गर्मियों में इन तरीकों से चेहरे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. आज हम आपको स्किन की जरूरत के मुताबिक इससे फेस मास्क बनाना बताएंगे जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में आपकी मदद करेगा.

Advertisement
X
मुल्तानी मिट्टी से पाएं ग्लोइंग स्किन (Photo- ITG)
मुल्तानी मिट्टी से पाएं ग्लोइंग स्किन (Photo- ITG)

Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी सदियों से भारतीय स्किन केयर का अहम हिस्सा रही है. इसमें ऐसे कई मिनरल्स होते हैं जो स्किन से गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करते हैं. यह पिंपल्स कम करने, स्किन टोन को बेहतर बनाने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करती है. गर्मियों में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है क्योंकि यह चेहरे को ठंडक देती है. आज हम आपको स्किन के जरूर के मुताबिक मुलतानी मिट्टी से फेस पैक बनाना बताएंगे जो ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे. 

दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन कम करने के लिए 
चेहरे पर छोटे-छोटे दाग, पिंपल के निशान या पिग्मेंटेशन होना आम बात है. इसे कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें थोड़ा सा नीम पाउडर या नीम का पेस्ट मिलाएं. फिर गुलाब जल डालकर पतला पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं. नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स को कम करने, रेडनेस और जलन को शांत करने में मदद करते हैं.

ग्लोइंग स्किन के लिए 
ग्लोइंग स्किन के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, उसमें 1/2 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं. फिर थोड़ा सा हल्दी पाउडर और 1 चम्मच गुलाब जल या कच्चा दूध डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने तक छोड़ दें. इसके बाद सादे पानी से धो लें. यह फेस पैक स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम कर ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है.

Advertisement

ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क
मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि यह चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेती है. ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क बनाने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, उसमें ¼ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं. इन सभी को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. जब यह सूख जाए तो चेहरे पर हल्का खिंचाव महसूस होगा. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन साफ, सॉफ्ट और तरोताजा महसूस होती है.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement