
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी में जारी हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी संगीत और कॉकटेल पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुलदीप अपनी दुल्हन, करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ खूब डांस कर रहे हैं.
सुरेश रैना और चहल ने किया डांस
इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और कुलदीप यादव मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं.

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों इसे खूब शेयर करने लगे.
फील्डिंग कोच और मेहमान भी थिरकते दिखे
सुरेश रैना के साथ चहल, कुलदीप यादव और बाकी मेहमान भी खूब डांस करते और एंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं.
इस पार्टी में कुलदीप और उनकी होने वाली दुल्हन वंशिका चड्ढा ने ऐसे बेहद बारीकी से डिजाइन किए गए आउटफिट चुने जो इस मौके के लिए एकदम सही थे. वंशिका एक सजे-धजे शरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस पर की गई बारीक कारीगरी बहुत ही शानदार तरीके से चमक रही थी.