Indian Bride Weight Loss: शादी हर लड़की का सपना होता है, जिसे वो छोटी उम्र से ही देखना शुरू कर देती है. इस दिन हर लड़की करण जौहर की फिल्मों की हीरोइन जैसा दिखना चाहती है. शानदार लहंगा, परफेक्ट मेकअप और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान... इस दिन वो हर किसी से ज्यादा सुंदर दिखना चाहती है. शादी से पहले लड़किया पतला होना शुरू कर देती हैं, अक्सर लड़किया यह सब अपने होने वाले दुल्हे के लिए करती हैं, लेकिन एक इंडियन लड़की ने अपने ड्रीम लहंगे में फिट होने के लिए अपनी काया पलट कर दिखाई है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय लड़की कृष्णा चौधरी के वेट लॉस की काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि उन्होंने अपने वेडिंग लहंगे में फिट होने के लिए 25 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है. कृष्णा की यह ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी उनके वेडिंग फोटोग्राफर के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई, जहां उन्होंने खुद बताया कि इस लुक को पाने के पीछे कितनी लगन और डिसिप्लिन छिपा था. वीडियो में कृष्णा ने साफ कहा, 'मैंने इस लहंगे में फिट होने के लिए बहुत मेहनत की है.'
कृष्णा का शुरुआती वजन 84 किलो के करीब था. लेकिन जैसे ही उनकी शादी फिक्स हुई. तभी उन्होंने ठान लिया था कि वह अपने खास दिन पर खुद का सबसे फिट और कॉन्फिडेंट वर्जन बनेंगी
उन्होंने सबसे पहले अपनी डाइट पर कंट्रोल किया. तली-भुनी चीजें, मिठाइयां, चीनी और बेकरी आइटम्स को पूरी तरह गुडबॉय बोल दिया. उनकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल थे, जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता रहे और फैट तेजी से कम हुआ.
सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि एक्सरसाइज भी उनके रूटीन का अहम हिस्सा बन गई. कृष्णा रोजाना जिम जाती थीं और रनिंग करती थीं. इसके साथ ही उन्होंने अपने लिए एक रूल भी बनाया कि वो रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलेंगी. फिर चाहे मौसम कैसा भी हो, लेकिन वो अपने इस रूल को कभी ब्रेक नहीं करेंगी.
उन्होंने बताया कि वो कई बार बारिश में भी गमबूट पहनकर और छाता लेकर पार्क जाती थीं, क्योंकि उन्हें अपना डेली 10 हजार स्टेप्स का रूल पूरा करना होता था. उस समय पार्क में बस वे और कुछ आवारा कुत्ते ही होते थे, लेकिन उनका फोकस पक्का था. इसकी वजह से ही वो इतना वजन कम करने में कामयाब हो पाईं.
कृष्णा पूरे 12 महीने की कड़ी मेहनत के बाद 25 किलो वजन घटाने में कामयाब हुईं. लगातार एक साल तक जिम, वॉकिंग और बैलेंस डाइट की वजह से उन्होंने हर महीने लगभग 2 किलो वजन कम किया. धीरे-धीरे उनका वजन 84 किलो से घटकर 58 किलो हो गया.
कृष्णा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हर लड़की चाहती है कि वह अपने बड़े दिन पर करीना कपूर जैसी ग्लैमरस लगे. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि असली खूबसूरती आत्मविश्वास और मेहनत से आती है.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि कृष्णा ने सिर्फ अपने वेडिंग डे का सपना नहीं देखा, बल्कि उसके लिए हर सुबह जल्दी उठीं, पसीना बहाया और कई छोटी-छोटी खुशियों का त्याग किया. जब वे अपने लहंगे में सजी-धजी नजर आईं, तो वह सिर्फ एक दुल्हन नहीं, बल्कि मेहनत और समर्पण की मिसाल थीं. लाल रंग के शादी के जोड़े में वो बेहद सुंदर लग रही हैं और उन पर वेडिंग लहंगा बहुत खूबसूरत भी लग रहा है.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट और रूटीन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें.