scorecardresearch
 

How To Reuse Leftover Soap: कूड़ा नहीं, खजाना हैं घिसे हुए साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े! घर के इन कामों को करते हैं आसान; बचेंगे ढेर सारे पैसे

How to Reuse Leftover Soap Scraps: अक्सर लोग इस्तेमाल के बाद बचे हुए साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगा कि ये बेकार नहीं होते हैं. थोड़ी सी समझदारी से इन्हें फेंकने के बजाय लिक्विड हैंडवॉश बनाने, अलमारी की बदबू दूर करने और दरवाजों की आवाज ठीक करने के काम आ सकते हैं.

Advertisement
X
साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों से आप लिक्विड हैंडवॉश बना सकते हैं. (Photo: ITG)
साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों से आप लिक्विड हैंडवॉश बना सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Reuse Leftover Soap: सुबह-सुबह नहाते वक्त या वॉशबेसिन पर हाथ धोने के लिए साबुन हर घर में इस्तेमाल की जाती है. साबुन के बिना कुछ भी काम करना जैसे मुश्किल लगता है. हालांकि, जब कुछ दिनों बाद इस्तेमाल होते-होते जब वही साबुन छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल जाता है, तो वो किसी काम का नहीं लगता. साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े हाथों से फिसलते हैं, उसमें झाग नहीं बनता और उन्हें लोग कबाड़ समझकर सीधा डस्टबिन में फेंक देते हैं. आप भी ऐसा ही करते हैं ना? 

लेकिन आपको जानकर हैरानी कि साबुन के जिन छोटे-छोटे टुकड़ों को आप बेकार समझ रहे हैं, वो असल में बिल्कुल भी बेकार नहीं होते हैं. साबुन के ये छोटे-छोटे टुकड़े आपके घर के कई मुश्किल कामों को चुटकियों में आसान बना सकते हैं. थोड़ी सी समझदारी और कुछ आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप साबुन के इन बचे हुए टुकड़ों का ऐसा लाजवाब इस्तेमाल कर सकते हैं कि आपकी रोजाना की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी. इसके साथ ही इन्हें दोबारा इस्तेमाल करके आप पैसे भी बचा सकते हैं. 

1. पुराने साबुन से बनाएं नया साबुन: जब साबुन के छोटे-छोटे बहुत सारे टुकड़े इकट्ठा हो जाएं, तब उन्हें धीमी आंच पर पिघलाकर एक नया साबुन तैयार किया जा सकता है. जब ये पूरी तरह से पिघल जाए, तब इन्हें किसी भी मोल्ड में डाल दें और ठंडा होने दें. बस आपका नया साबुन बिल्कुल तैयार है.

2. लिक्विड हैंडवॉश बनाएं: घिसे हुए साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों को लिक्विड हैंडवॉश में बदला जा सकता है. इन्हें कद्दूकस करके गुनगुने पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. ये धीरे-धीरे घुल जाएंगे और आप इसे लिक्विड सोप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. कपड़े धोने में आएगा काम: साबुन के बचे टुकड़े कपड़े धोने के लिए भी बढ़िया साबित हो सकते हैं. इन्हें पुराने जालीदार मोजे या कपड़े में बांधकर धोते समय पानी में डाल दें. इससे झाग बनेगा और कपड़े आसानी से साफ हो जाएंगे. इसके अलावा आप इन्हें पानी में घोलकर हल्के गंदे कपड़ों या रूमाल आदि साफ करने में इस्तेमाल कर सकते हैं.

4. सफाई के लिए परफेक्ट: आप साबुन के टुकड़ों को बाथरूम, वॉशबेसिन या टाइल्स को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें सीधे इस्तेमाल करें या पानी में घोलकर क्लीनिंग सॉल्यूशन बना लें.

Advertisement

5. जूतों और बैग की सफाई: अगर आपके जूते या बैग हल्के गंदे हो गए हैं, तो साबुन के ये टुकड़े उन्हें साफ करने में मदद कर सकते हैं. इससे गंदगी आसानी से निकल जाती है.

6. अलमारी में खुशबू के लिए करें इस्तेमाल: छोटे-छोटे साबुन के टुकड़ों को कपड़ों की अलमारी या दराज में रखकर आप उनमें से आने वाली बदबू को कम कर सकते हैं. इससे कपड़ों में हल्की खुशबू बनी रहती है.

7. दरवाजों की आवाज करें दूर: आप इन्हें ल्यूब्रीकेंट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके दरवाजे खोलते-बंद करते हुए आवाज कर रहे हैं या अटक रहे हैं तो ये साबुन के टुकड़े आपके बहुत काम आ सकते हैं. साबुन का टुकड़ा लेकर हिंग्स या दराज की स्लाइड पर हल्का-सा रगड़ लें. इससे आवाज आनी बंद हो जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement