सुंदर दिखने की चाहत हर किसी को होती है. ऐसे में चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक सब कुछ अपनाते हैं, लेकिन हाथों पर अक्सर ध्यान नहीं जाता. यही वजह है कि कुछ समय बाद हाथ चेहरे की तुलना में ज्यादा काले, रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। तेज धूप, धूल-मिट्टी, बार-बार साबुन से हाथ धोना, डिटर्जेंट और दूसरे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हाथों की स्किन को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है.
अगर आपके हाथ भी शरीर के बाकी हिस्सों से ज्यादा काले नजर आते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान आदतें और घरेलू उपाय अपनाकर आप हाथों की रंगत को बेहतर बना सकते हैं और उनकी नैचुरल चमक वापस पाने में मदद मिल सकती है. इन उपायों को करके आपके हाथ कुछ समय में चेहरे की तरह साफ और चमकदार दिखने लगेंगे.
1. घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं: अगर आप चाहते हैं कि हाथ काले न पड़ें, तो बाहर जाने से पहले हाथों पर सनस्क्रीन जरूर लगानी चाहिए. इससे सूरज की हानिकारक यूवी किरणों का असर हाथों की स्किन पहर कम पड़ता है और टैनिंग से भी बचाव होता है.
2. हाथों को हमेशा मॉइस्चराइज रखें: बार-बार हाथ धोने से स्किन की नमी खत्म होने लगती है. इससे हाथ बेजान और डार्क दिख सकते हैं. इसलिए हर बार हाथ धोने के बाद अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनी रहे.
3. नींबू और शहद का आसान घरेलू पैक: हाथों की रंगत निखारने के लिए नींबू और शहद का नुस्खा भी काम आ सकता है. एक चम्मच शहद में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर हाथों पर लगाएं. करीब 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. नींबू स्किन के रंग को हल्का करने में मदद करता है, जबकि शहद स्किन को नमी देता है.
4. बेसन, दही और हल्दी का उबटन आजमाएं: आप हाथों की रंगत सुधारने के लिए घरेलू चीजों से बना उबटन भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक कटोरी में बेसन, दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे हाथों पर लगाकर सूखने दें. फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. इससे डेड स्किन हटाने और स्किन को साफ रखने में मदद मिल सकती है.
5. भरपूर पानी पीना भी है जरूरी: अगर शरीर में पानी की कमी होगी, तो उसका असर स्किन पर भी दिखाई देता है. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है. इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और उसकी नेचुरल चमक बनी रहती है.
6. सफाई करते समय दस्ताने पहनें: बर्तन धोते समय या तेज केमिकल वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते समय ग्लव्स जरूर पहनें. इससे हाथों की स्किन खराब होने और कालापन बढ़ने का खतरा कम होता है.
7. विटामिन-सी वाली चीजें डाइट में शामिल करें: संतरा, नींबू, आंवला और दूसरी विटामिन-सी से भरपूर चीजें स्किन की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं. इन्हें नियमित रूप से खाने से स्किन की नेचुरल चमक बनाए रखने में मदद मिल सकती है.