scorecardresearch
 

कैसरोल में रखते ही गीली और चिपचिपी हो जाती हैं नीचे की रोटियां? रख दें ये 1 छोटी चीज; घंटों रहेंगी मुलायम

क्या कैसरोल में रखने के बाद आपकी रोटियां गीली या सख्त हो जाती हैं? अगर हां, तो आज हम आपको एक आसान हैक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना खर्चा किए आसानी से अपनी रोटियों को फ्रेश रख सकते हैं.

Advertisement
X
रोटियां सेंकने के बाद कैसरोल में रखने से भाप नीचे जाकर पानी की बूंद की तरह बैठ जाती है. (Photo: AI Generated)
रोटियां सेंकने के बाद कैसरोल में रखने से भाप नीचे जाकर पानी की बूंद की तरह बैठ जाती है. (Photo: AI Generated)

सभी घरों में रोजाना रोटियां बनती हैं. यूं तो सभी ताजी सिकी रोटियां खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार रोटियों को कैसरोल में रखा जाता है. कैसरोल में रोटियां उन्हें गर्म रखने और सही तरह से स्टोर करने के लिए रखा जाता है. ऐसा करने ज्यादातर लोगों को एक हही परेशानी का सामना करना पड़ता है और वो है रोटियों का गीला होना. जी हां, कैसरोल में रखने के कुछ समय बाद नीचे की रोटियां गीली और चिपचिपी हो जाती हैं, जबकि ऊपर की रोटियां सूखकर सख्त हो जाती हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये खबर आपके लिए है. एक छोटा-सा किचन हैक आपकी ये परेशानी दूर कर सकता है. आज हम आपको कैसरोल में रोटियों को गीला होने से बचाने का एक आसान और फ्री का तरीका बताने हैं. इसमें रोटी के डिब्बे में सिर्फ एक छोटी कटोरी का इस्तेमाल करके रोटियों को गीला होने से बचाया जा सकता है और लंबे समय तक मुलायम रखा जा सकता है.

क्यों रखनी चाहिए कैसरोल में रोटियां?
रोटियों को सेकने के तुरंत बाद कैसरोल में रखना एक आम बात है, लेकिन इसकी वजह से रोटियां गीली और चिपचिपी हो जाती हैं. जब गरम रोटियों को तुरंत डिब्बे में बंद कर दिया जाता है, तो उनसे निकलने वाली भाप नीचे जाकर पानी की बूंदों में बदल जाती है. यही नमी सबसे नीचे रखी रोटियों को गीला कर देती है.

भाप से बनने वाली इन पानी की बूंदों से बचने के लिए डिब्बे के बीच में एक छोटी और चपटी कटोरी रखी जाती है. इससे रोटियां डिब्बे की तली से थोड़ी ऊपर रहती हैं और नीचे जमा होने वाली नमी उनके कॉन्टैक्ट में नहीं आ पाती है.

सूती कपड़ा क्यों है जरूरी?
सिर्फ कटोरी रखना ही काफी नहीं होता है. कटोरी के ऊपर एक साफ और सूखा सूती या मलमल का कपड़ा भी बिछाना चाहिए. ये कपड़ा रोटियों से निकलने वाली एक्स्ट्रा भाप को सोख लेता है. इससे डिब्बे के अंदर नमी बैलेंस रहती है और रोटियां ज्यादा देर तक सॉफ्ट बनी रहती हैं.

गीली रोटियों में बढ़ सकता है बैक्टीरिया का खतरा
अगर रोटियां लंबे समय तक नमी के कॉन्टैक्ट में रहती हैं, तो उनमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने की संभावना बढ़ जाती है. कई बार रोटी बाहर से ठीक दिखती है, लेकिन अंदर ही अंदर खराब होने लगती है. कटोरी और सूती कपड़े का ये तरीका रोटियों को सूखा रखने में मदद करता है, जिससे वे ज्यादा सुरक्षित रहती हैं.

Advertisement

प्लास्टिक या फॉयल से बेहतर है ये तरीका
कई लोग रोटियों को मुलायम रखने के लिए उन्हें प्लास्टिक या एल्युमिनियम फॉयल में लपेट देते हैं. लेकिन ये तरीका हमेशा काम नहीं करता है. इसके बजाय कटोरी और सूती कपड़े का इस्तेमाल रोटियों में मौजूद नमी को बैलेंस रखता है. इससे रोटियां लंबे समय तक ताजी और मुलायम बनी रहती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement