scorecardresearch
 

How to Make Shahi Toast: बची हुई ब्रेड को न समझें बेकार, दूध के साथ मिलाकर बनाएं शाही रबड़ी टोस्ट, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

How to Make Shahi Toast: अगर आपके घर में ब्रेड केे कुछ पीस बच जाएं तो इसे बेकार समझकर फेंके नहीं बल्कि आप इससे एक मिठाई शाही टुकड़ा बना सकते हैं जो बच्चों और मेहमानों को भी खूब पसंद आएगा.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं शाही टोस्ट (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं शाही टोस्ट (Photo: ITG)

How to Make Shahi Toast: अक्सर घर में ब्रेड के किनारे या दो-चार स्लाइस बच जाते हैं जिन्हें हम बेकार समझकर छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बची हुई ब्रेड और थोड़े से दूध के साथ आप एक ऐसी राजसी मिठाई तैयार कर सकते हैं जिसे खाकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा कि इसे बचे हुए सामान से बनाया गया है. इसका नाम है शाही टुकड़ा जिसे शाही टोस्ट भी कहते हैं. यह एक ऐसा डेजर्ट है जो मुगलाई खानपान की शान रहा है. इसका कुरकुरापन और रबड़ी जैसी मलाईदार परत इसे हर पार्टी की जान बना देती है.

मलाईदार शाही टोस्ट बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

4-6 बची हुई ब्रेड स्लाइस

500 मिली फुल क्रीम दूध

1/2 कप चीनी (चाशनी के लिए)

1/4 कप चीनी (दूध के लिए)

2 चम्मच देसी घी (ब्रेड तलने के लिए)

1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

थोड़े से केसर के धागे

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू)

बनाने का तरीका

एक गहरे बर्तन में दूध को उबालें और उसे तब तक चलाएं जब तक वह गाढ़ा होकर आधा न रह जाए. इसमें 1/4 कप चीनी, इलायची और केसर मिलाएं. आपकी इंस्टेंट रबड़ी तैयार है.

एक अलग बर्तन में आधा कप चीनी और आधा कप पानी डालकर 5 मिनट उबालें. हमें एक तार की चाशनी नहीं चाहिए, बस हल्की चिपचिपी चाशनी तैयार करनी है.

ब्रेड के किनारों को काट लें और उसे ट्रायंगल आकार में काट लें. तवे पर देसी घी डालकर ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें. आप चाहें तो डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

Advertisement

अब कुरकुरी ब्रेड को पहले चाशनी में 30 सेकंड के लिए डुबोएं और फिर प्लेट में निकाल लें.

ऊपर से तैयार की हुई गाढ़ी रबड़ी डालें और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाकर गरमा-गरम या ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement