scorecardresearch
 

How to make room cold without AC: तेज गर्मी और पारा 40 पार, कूलर की टंकी में डाल दें ये छोटी सी चीज, फेंकेगा AC वाली ठंडी हवा

How to make room cold: पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने भारत के ज्यादा इलाकों में लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. आसमान से बरसती आग में घर में लगे कूलर और पंखे भी फेल लगने लगे हैं. ऐसे में अगर आपका कूलर भी गर्म हवा फेंक रहा है तो यहां हम आपको कुछ कमाल की ट्रिक्स बता रहे हैं जिनसे आप बिना एसी अपने रूम को केवल कूलर से ही ठंडा रख सकते हैं.

Advertisement
X
ठंडी हवा के लिए कूलर में डालें ये चीज (Photo: ITG)
ठंडी हवा के लिए कूलर में डालें ये चीज (Photo: ITG)

भारत में इस वक्त रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. पारा लगातार 40 से 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है. इसकी वजह से दोपहर के समय घरों के अंदर बैठना भी दूभर हो गया है. इस भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू से बचने के लिए ज्यादातर भारतीय घरों में कूलर का सहारा लिया जाता है. लेकिन ज्यादा गर्मी में कूलर भी कमरे को वैसा ठंडा नहीं कर पाता जैसी हमें उम्मीद होती है. ऊपर से कई बार तो गर्म हवा फेंकने लगता है. अगर आप भी इससे परेशान हैं तो यहां हम आपको बिना एसी केवल कूलर से ही रूम को ठंडा करने के टिप्स बता रहे हैं.

कूलर को AC जैसा कूल बनाने की जादुई ट्रिक्स 

अगर आपके घर का कूलर भी इस सीजन में दम तोड़ रहा है और आपको मनचाही ठंडक नहीं दे पा रहा है तो अब बजट बिगाड़कर AC खरीदने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे बेहद सस्ते, आसान और जादुई देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाते ही आपका साधारण कूलर भी AC जैसी बर्फ जैसी ठंडी हवा फेंकने लगेगा.

द आइस वॉटर एंड सॉल्ट हैक

कूलर की टंकी में नॉर्मल पानी डालने के बजाय बर्फ का ठंडा पानी या आइस क्यूब्स डालें. साथ ही बर्फ के साथ टंकी में 2-3 चम्मच नमक मिला दें. नमक पानी के फ्रीजिंग पॉइंट को कम कर देता है जिससे बर्फ लंबे समय तक नहीं पिघलती और कूलर लगातार कई घंटों तक ठंडी हवा देता रहता है.

Advertisement

ह्यूमिडिटी को ऐसे रोकें

कूलर चलाते समय अक्सर कमरा बंद कर दिया जाता है जिससे उमस बढ़ जाती है. हमेशा याद रखें कि कूलर एग्जॉस्ट मैकेनिज्म पर काम करता है. इसलिए जिस कमरे में कूलर लगा हो, उसकी खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें ताकि क्रॉस-वेंटिलेशन (हवा का पास होना) बना रहे और नमी बाहर निकलती रहे.

वाटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइप साफ करें

कई बार कूलर के ऊपर वाले पाइप के छेद कैल्शियम या कचरे की वजह से बंद हो जाते हैं जिससे तीनों तरफ की घास या हनीकॉम्ब पैड पूरी तरह गीले नहीं हो पाते. एक सुई या पतले तार से इन छेदों को साफ कर दें ताकि पानी का फ्लो बराबर रहे.

कूलर को सही जगह पर रखें

कूलर को हमेशा कमरे के अंदर रखने के बजाय ऐसी खिड़की या बालकनी के मुहाने पर सेट करें जहां से वह बाहर की फ्रेश और सूखी हवा को अंदर खींच सके. अंदर रखा हुआ कूलर केवल कमरे की उमस भरी हवा को ही रीसायकल करता है, जिससे ठंडक नहीं होती.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement