scorecardresearch
 

How to Make Rawa Idli: न सांचा और न स्टैंड, गर्मी के नाश्ते में बनाएं जालीदार फूली-फूली रवा इडली, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

How to Make Rawa Idli: अगर आप भी बिना सांचे और स्टैंड के इडली को घर पर बनाने से कतराते हैं तो यहां हम आपको बिना किसी मोल्ड और स्टैंड परफेक्ट जालीदार और फूली-फूली रवा इडली बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं परफेक्ट इडली (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं परफेक्ट इडली (Photo: ITG)

How to Make Rawa Idli: सुबह की भागदौड़ में जब बिना किसी तामझाम के कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने का मन हो तो रवा इडली (सूजी इडली) सबसे बेहतरीन विकल्प है. अक्सर लोग इडली बनाने से सिर्फ इसलिए कतराते हैं क्योंकि उनके पास इडली स्टैंड या सांचा नहीं होता. लेकिन अब आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इस खास ट्रिक से आप बिना किसी सांचे और स्टैंड के भी घर में मौजूद सामान्य कटोरियों या प्लेट्स का इस्तेमाल करके एकदम बाजार जैसी सॉफ्ट, जालीदार और फूली-फूली इडली मिनटों में तैयार कर सकते हैं. सूजी से बनने के कारण यह पचाने में बेहद आसान है और वर्किंग लोगों के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है.

बिना सांचे और स्टैंड के रवा इडली की रेसिपी

सूजी (रवा): 1.5 कप

दही (हल्का खट्टा): 1 कप

पानी: आवश्यकतानुसार

इनो (Eno) या बेकिंग सोडा: 1 छोटा चम्मच

तेल या घी: 2 छोटे चम्मच (कटोरी ग्रीस करने और तड़के के लिए)

राई (सरसों के दाने): 1 छोटा चम्मच

कढ़ी पत्ता: 7-8

बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच

नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका

बैटर तैयार करें: एक बड़े बर्तन में सूजी, दही और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल (बैटर) तैयार करें. इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.

तड़का लगाएं: एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाएं. इस तड़के को सूजी के बैटर में डाल दें और साथ ही हरा धनिया भी मिला लें. अगर बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा लगे, तो 2-3 चम्मच पानी और मिला लें (बैटर की कंसिस्टेंसी पकोड़े के घोल जैसी होनी चाहिए).

Advertisement

कटोरियों को तैयार करें: इडली स्टैंड की जगह घर की 4-5 छोटी और एक जैसी स्टील की कटोरियां लें. इन कटोरियों के अंदरूनी हिस्से में थोड़ा सा तेल लगाकर अच्छी तरह ग्रीस कर लें.

स्टीमर तैयार करें: एक बड़ी कड़ाही या पतीले में 2 गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रखें. पानी के बीच में एक स्टैंड या छोटी उल्टी कटोरी रख दें, जिसके ऊपर हम इडली वाली कटोरियों को टिका सकें.

इडली स्टीम करें: अब सूजी के बैटर में 1 छोटा चम्मच इनो (Eno) डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी डालकर इसे एक ही दिशा में हल्के हाथ से मिलाएं. इनो मिलाते ही बैटर फूल जाएगा. तुरंत इस बैटर को ग्रीस की हुई कटोरियों में आधा-आधा भर लें (पूरा न भरें, क्योंकि इडली फूलेगी).

पकाएं: इन कटोरियों को कड़ाही के अंदर रखे स्टैंड पर सावधानी से सेट करें और कड़ाही को ऊपर से ढक दें. तेज आंच पर 10 से 12 मिनट तक स्टीम होने दें.

सर्व करें: 12 मिनट बाद टूथपिक या चाकू डालकर चेक करें. अगर वह साफ बाहर आए तो इडली पक चुकी है. कटोरियों को बाहर निकालें, थोड़ा ठंडा होने दें और फिर चाकू की मदद से किनारों को छुड़ाते हुए जालीदार फूली-फूली इडली बाहर निकाल लें. इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ गरमा-गरम परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement