How to Make Pineapple Lassi: भीषण गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है. वैसे तो भारतीय घरों में लस्सी का सेवन सदियों से किया जा रहा है लेकिन रोज रोज वही सादा लस्सी पीकर लोग बोर हो जाते हैं इसलिए इस बार गर्मियों में आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए. पाइनएप्पल लस्सी एक ऐसा ट्विस्ट है जो सादा लस्सी के अनुभव को पूरी तरह बदल देता है. अनानास में मौजूद विटामिन सी और दही के प्रोबायोटिक्स का इसे सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन बनाता है. चाहे घर पर कोई छोटी पार्टी हो या बस शाम का नाश्ता यह रिफ्रेशिंग ड्रिंक हर मौके के लिए फिट बैठती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.
लस्सी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
ताजा दही - 2 कप
पाइनएप्पल के टुकड़े (कटे हुए) - 1 कप
चीनी या शहद - स्वादानुसार
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
बर्फ के टुकड़े - 4-5
गार्निशिंग के लिए: पाइनएप्पल के छोटे टुकड़े और पुदीना पत्ती
बनाने का तरीका
सबसे पहले पाइनएप्पल को छीलकर उसके छोटे टुकड़े कर लें. सुनिश्चित करें कि अनानास पका हुआ और मीठा हो.
एक मिक्सर जार या ब्लेंडर में पाइनएप्पल के टुकड़े और थोड़ी सी चीनी डालकर स्मूथ प्यूरी बना लें.
अब इस प्यूरी में ठंडा गाढ़ा दही, इलायची पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालें.
इसे एक बार फिर से 1 मिनट के लिए ब्लेंड करें जब तक कि ऊपर झाग न आ जाए और लस्सी एकदम क्रीमी न हो जाए.
तैयार पाइनएप्पल लस्सी को कांच के गिलास में निकालें, ऊपर से अनानास के टुकड़े सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें.