scorecardresearch
 

Pahadi Bhang Chutney Recipe: बोरिंग दाल-चावल भी लगेगा कमाल! जब साथ में बनाकर खाएंगे उत्तराखंड की मशहूर 'भांग की चटनी'

दाल-चावल और पराठों का स्वाद बढ़ाने के लिए उत्तराखंड की मशहूर भांग की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन है. भुने हुए भांग के बीज, हरी मिर्च और नींबू से बनी यह चटनी न केवल चटपटी है, बल्कि प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर है. जानें इसे बनाने की सबसे आसान तरीका.

Advertisement
X
भांग के बीजों में फाइबर होता है. (PHOTO:ITG/AI)
भांग के बीजों में फाइबर होता है. (PHOTO:ITG/AI)

Pahadi Bhang Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में अक्सर भारी और मसालेदार खाना खाने का मन नहीं करता. ऐसे में लोग हल्का, सादा और आराम देने वाला खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जैसे दाल-चावल. लेकिन रोज-रोज एक जैसा खाना कभी-कभी बोर भी कर देता है. ऐसे में अगर आपकी थाली में एक चटपटी, ठंडी तासीर वाली और देसी स्वाद से भरपूर चटनी शामिल हो जाए, तो साधारण खाना भी खास बन जाता है. 

अगर आप भी दाल-चावल के बोरिंग टेस्ट पक चुके हैं तो आप इसके साथ में पहाड़ों की मशहूर भांग की चटनी बना सकते हैं, जो  गर्मियों के लिए एक बेहतरीन है, जो न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि खाने को ताजगी से भर देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि भांग की चटनी अपने अनोखे टेस्ट के लिए जानी जाती है और इस चटनी को बनाना भी मिनटों का काम है. आइए जानते हैं कि घर पर भांग की चटनी कैसे बनाते हैं. 

क्या होती है पहाड़ी भांग की चटनी?

सबसे पहले यह जान लीजिए कि यहां इस्तेमाल होने वाली भांग नशे के लिए नहीं, बल्कि उसके बीज होते हैं. पहाड़ों में इन बीजों का इस्तेमाल मसाले की तरह किया जाता है और इन्हें भूनकर बनाई गई चटनी का स्वाद हल्का नटी, तीखा और खट्टा होता है. उत्तराखंड और आसपास के पहाड़ी इलाकों में यह चटनी हर घर में पसंद की जाती है और दाल-चावल, रोटी, पराठा या स्नैक्स हर चीज के साथ इसका टेस्ट लाजवाब लगता है. 

Advertisement

घर पर ऐसे बनाएं आसान भांग की चटनी

इस चटनी को बनाने के लिए ज्यादा समान की जरूरत नहीं होती. 

इंग्रेडिएंट्स

  • 2 से 3 बड़े चम्मच भांग के बीज
  • 4 से 5 हरी मिर्च
  • 4 लहसुन की कलियां
  • 1 से 2 चम्मच नींबू का रस या इमली
  • थोड़ा हरा धनिया
  • नमक 

इस तरीके से बनाएं चटनी

  1. सबसे पहले भांग के बीजों को स्लो गैस पर सूखा भून लें, जब इनमें से खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें.
  2. अब भुने हुए बीज, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया, नमक और नींबू का रस एक साथ पीस लें. अगर आप चाहें तो सिलबट्टे पर पीस सकते हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
  3. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी बना लें और आपकी भांग की चटनी तैयार है.

क्यों खास है यह चटनी?

इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत इसका अलग टेस्ट है, जो बाकी चटनी में नहीं होता है. यह भांग की चटनी साधारण दाल-चावल के साथ यह एकदम नया फ्लेवर देती है. इसके अलावा यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है, क्योंकि भांग के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement