scorecardresearch
 

How to make herbal shampoo at home: झाड़ू जैसे रूखे बालों से हैं परेशान? घर पर इन 4 चीजों से बनाएं नेचुरल शैंपू

अगर आपके बाल भी बहुत ज्यादा ड्राई हो गए हैं और महंगे ट्रीटमेंट्स करवाने के कुछ ही दिनों बाद अपनी चमक खो देते हैं तो अब आपको केमिकल से भरपूर प्रॉडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की जगह नेचुरल तरीका ढूंढ़ना चाहिए. यहां हम आपको घर पर ही नेचुरल शैंपू बनाने का तरीका बता रहे हैं जो न केवल आपके बालों को रेशमी और मुलायम बनाएगा बल्कि खोई हुई चमक भी वापस लाएगा.

Advertisement
X
घर पर ऐसे बनाएं हर्बल शैंपू (Photo: ITG)
घर पर ऐसे बनाएं हर्बल शैंपू (Photo: ITG)

गर्मियों की धूप, धूल और प्रदूषण अक्सर बालों की प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं जिससे वे झाड़ू जैसे रूखे और बेजान दिखने लगते हैं. अगर आप भी महंगे और केमिकल वाले शैंपू इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो अब आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने की जरूरत है.

होममेड हर्बल शैंपू के फायदे

क्या आपने सोचा है कि जब दुनिया भर में हजारों तरह के शैंपू नहीं थे तब लोग किस चीज से अपने बाल धोते थे. जी हां तब लोग  रीठा, आंवल, शिकाकाई, मुल्तानी मिट्टी जैसी प्राकृतिक चीजों से अपने बालों की सफाई करते थे जिससे बाल भी सुंदर और घने होते थे. इसीलिए आज हम आपको घर पर तैयार होने वाला हर्बल और नेचुरल शैंपू बनाने का तरीका बता रहे हैं जो न केवल आपके बालों को जड़ों से पोषण देता है, बल्कि उन्हें पहले जैसा सिल्की, मुलायम और चमकदार भी बनाएगा. यह शैंपू रीठा, आंवला और शिकाकाई के शक्तिशाली मिश्रण से बनता है जिसे बालों के लिए रामबाण माना जाता है.

आपको चाहिए होंगी ये चीजें
रीठा: 100 ग्राम (प्राकृतिक क्लींजर)

शिकाकाई: 100 ग्राम (कंडीशनिंग के लिए)

सूखा आंवला: 100 ग्राम (मजबूती और चमक के लिए)

Advertisement

मेथी दाना: 2 चम्मच (डैंड्रफ के लिए)

पानी: 1.5 लीटर

बनाने का तरीका
एक लोहे की कड़ाही या बर्तन में रीठा, आंवला, शिकाकाई और मेथी दाने को रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें.

अगली सुबह इसी पानी को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न रह जाए.

जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो हाथों से मसलकर सारी चीजों का पल्प निकाल लें. रीठा झाग पैदा करेगा जो बालों की सफाई करेगा.

अब इस गाढ़े मिश्रण को एक पतले कपड़े या छलनी से छान लें.

तैयार हर्बल शैंपू को एक कांच की बोतल में भर लें. आप इसे फ्रिज में 10-15 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं.

इस्तेमाल कैसे करें 

गीले बालों पर इस घोल को डालें. 5 मिनट तक मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें. आपको कंडीशनर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement