scorecardresearch
 

How to make mohhabbat ka sharbat at home: घर की इन 4 चीजों से बनाएं ठंडा-ठंडा मोहब्बत का शरबत, हर कोई पूछेगा रेसिपी

How to make mohhabbat ka sharbat at home: आपने पुरानी दिल्ली के फेमस मोहब्बत का शरबत के बारे में जरूर सुना होगा. अगर आपने अभी तक इसे नहीं पिया है तो इसे पीने के लिए आपको पुरानी दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं जिसके बाद आप इसे खुद घर पर बना सकते हैं.

Advertisement
X
घर पर कैसे बनाएं मोहब्बत का शरबत (Photo: ITG)
घर पर कैसे बनाएं मोहब्बत का शरबत (Photo: ITG)

How to make mohhabbat ka sharbat at home: गर्मियां आ चुकी हैं और जब गर्मियों की बात होती है तो दिल्ली में पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद के 'मोहब्बत के शरबत' का जिक्र न आए ऐसा हो ही नहीं सकता. चिलचिलाती धूप में बर्फ की ठंडक, रूह अफजा की खुशबू और तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़ों का कॉम्बिनेशन हर किसी का दिल जीत लेता है.

इसे मोहब्बत का शरबत इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका गुलाबी रंग और मीठा स्वाद किसी को भी अपना बना लेता है. अगर आप दिल्ली के इस स्ट्रीट फूड को मिस कर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको खास ट्रिक बताएंगे जिससे आप घर पर ही बिल्कुल पुरानी दिल्ली वाला शरबत बना सकते हैं.

मोहब्बत का शरबत रेसिपी
ठंडा दूध: 1 लीटर (फुल क्रीम)

रूह अफजा या गुलाब का शरबत: 1/2 कप

तरबूज: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ, बीज निकालकर)

चीनी: 2-3 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)

बर्फ के टुकड़े: ढेर सारे

गुलाब की पंखुड़ियां (सजावट के लिए)

बनाने का तरीका
चीनी घोलें: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध लें और उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह घोल लें.

रूह अफजा मिलाएं: अब दूध में रूह अफजा मिलाएं जब तक कि दूध का रंग गुलाबी न हो जाए.

Advertisement

तरबूज की ट्रिक: तरबूज को बिल्कुल बारीक टुकड़ों में काट लें. ध्यान रहे कि तरबूज के टुकड़े इतने छोटे हों कि वे हर घूंट में आसानी से आएं.

मिक्स करें: दूध के मिश्रण में कटे हुए तरबूज के टुकड़े और ढेर सारी कुटी हुई बर्फ डालें.

सर्व करें: इसे अच्छी तरह मिलाएं और ऊपर से गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डालकर एकदम ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement