scorecardresearch
 

How to Make Mango sharbat: बिना चीनी कैसे बनाएं मीठी और ठंडा-ठंडा आम का शरबत, बच्चे भूल जाएंगे बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने के लिए बिना चीनी वाला आम का शरबत एक बेहतरीन विकल्प है. यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की सेहत के लिए फायदेमंद है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
घर पर ऐसे बनाएं आम का शरबत (Photo: Adobe)
घर पर ऐसे बनाएं आम का शरबत (Photo: Adobe)

चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में अक्सर लोग बाहर की कोल्ड ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं. लोग इन्हें बाजार से लाकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं. धूप में जब गला सूखने लगता है तो भी प्याज बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स की तरफ हाथ बढ़ता है लेकिन ये सेहत के लिए ठीक नहीं होतीं. इसमें चीनी, आर्टिफिशियल रंग और स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में क्यों ना आप घर पर ही ताजे आम से आम की शानदार ड्रिंक तैयार कर लें. यहां हम आपको घर पर ही बिना चीनी वाला आम का शरबत की रेसिपी बता रहे हैं. यह न केवल आपकी प्यास बुझाएगा बल्कि आपको भरपूर एनर्जी भी देगा

बिना चीनी वाला आम का शरबत 
2 बड़े पके हुए मीठे आम (जैसे अल्फोंसो या दशहरी)

1/2 कप धागे वाली मिश्री या शहद (अगर आम कम मीठे हों, वरना इसकी भी ज़रूरत नहीं)

10-12 ताज़ा पुदीने के पत्ते

1/2 छोटा चम्मच काला नमक

1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर

1 चम्मच नींबू का रस

ठंडा पानी और ढेर सारे बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

सबसे पहले आमों को धोकर छील लें और उनका सारा पल्प एक बाउल में निकाल लें.

अब एक मिक्सी जार में आम का पल्प, पुदीने के पत्ते, काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस डालें. अगर आप शहद या मिश्री का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे भी इसी समय डाल दें.

इन सबको अच्छी तरह ब्लेंड करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें.

एक जग में इस तैयार पेस्ट को निकालें और इसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह चलाएं.

Advertisement

गिलासों में बर्फ के टुकड़े डालें, शरबत डालें और पुदीने की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement