scorecardresearch
 

How to Make Lauki ka Halwa: न चीनी और न मावा, सिर्फ 3 चीजों से घर में बनाएं शादियों वाला लौकी का हलवा, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

How to Make Lauki ka Halwa: अगर आपको मीठा पसंद है लेकिन वजन बढ़ने की टेंशन की वजह से आप इसे अवॉइड कर रहे हैं तो यहां हम आपको बिना चीनी और मावा के मीठा और शाही लौकी हलवा की रेसिपी बता रहे हैं जो खाने में टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी आसान है.

Advertisement
X
लौकी का हलवा (Photo: ITG)
लौकी का हलवा (Photo: ITG)

गर्मियों के मौसम में भारी और ऑयली मिठाइयों की जगह कुछ हल्का और सुपाच्य खाने का मन करता है. लौकी, जिसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आमतौर पर लोग लौकी का हलवा चीनी और ढेर सारे मावे के साथ बनाते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे इसे बिना चीनी के बनाने का तरीका.

यह हलवा न केवल आपके स्वीट टूथ को शांत करेगा बल्कि बढ़ते वजन और ब्लड शुगर को लेकर आपकी चिंता भी दूर करेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान आसान तरीका.

लौकी के हलवे के लिए तैयार कर लें ये चीजें
500 ग्राम ताजी लौकी (कद्दूकस की हुई), 2 बड़े चम्मच देसी घी, 1 कप दूध, 1/2 कप गुड़ का पाउडर या शहद (वैकल्पिक), 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता).

बनाने का तरीका

सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और इसका पानी निचोड़ लें.

एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 8-10 मिनट तक भूनें.

जब लौकी का पानी सूख जाए और रंग हल्का बदलने लगे, तो इसमें दूध डाल दें.

इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए और लौकी अच्छे से पक न जाए.

Advertisement

अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.

गैस बंद करने के बाद हलवे को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसमें गुड़ का पाउडर या शहद मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिक्स करें. आपका सेहतमंद लौकी का हलवा तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement