scorecardresearch
 

How to make Lassi without sugar: क्या आपने पी है बिना चीनी वाली लस्सी? दही में इस एक चीज को मिलाएं, बनेगी मीठी-मीठी

How to make Lassi without sugar: क्या आपको भी गर्मी में लस्सी पीने का शौक है लेकिन चीनी की वजह से लस्सी से परहेज करते हैं तो यहां हम आपको बिना चीनी के मीठी-मीठी लस्सी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं जिसके बाद आप खुलकर लस्सी का मजा ले सकते हैं.

Advertisement
X
बिना चीनी की मीठी लस्सी कैसे बनाएं (Photo: ITG)
बिना चीनी की मीठी लस्सी कैसे बनाएं (Photo: ITG)

चिलचिलाती गर्मी में ठंडी-ठंडी लस्सी शरीर और के साथ मन को भी खुश कर देती है. लोग इस सीजन में लस्सी पीना भी खूब पसंद करते हैं लेकिन सफेद चीनी का ज्यादा इस्तेमाल सेहत और वजन दोनों के लिए ठीक नहीं है. अक्सर हमें लगता है कि बिना चीनी के लस्सी में वो बात नहीं आएगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी नेचुरल स्वीटनर बताएंगे जिससे लस्सी न सिर्फ मीठी और टेस्टी बनेगी बल्कि यह आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करेगी. इस लस्सी में हम चीनी की जगह गुड़ के पाउडर या खजूर का इस्तेमाल करेंगे जो इसे एक सौंधा और शाही स्वाद देता है. 

शुगर फ्री मलाईदार लस्सी 

ताजा गाढ़ा दही: 2 कप

चीनी की जगह भीगे हुए खजूर या देसी गुड़ के पाउडर का उपयोग.

भीगे हुए खजूर : 4-5 या गुड़ का पाउडर: 3 चम्मच

इलायची पाउडर: आधा चम्मच

ठंडा दूध: 1/4 कप

केसर के धागे 

बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

सबसे पहले खजूर को थोड़े से गर्म दूध में 15 मिनट के लिए भिगो दें, फिर उसे पीसकर पेस्ट बना लें. अगर गुड़ इस्तेमाल कर रहे हैं तो सीधे डाल सकते हैं.

एक ब्लेंडर या मथनी वाले बर्तन में दही, खजूर का पेस्ट/गुड़ पाउडर और इलायची पाउडर डालें.

इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि दही एकदम स्मूथ न हो जाए और ऊपर गाढ़ा झाग न आ जाए.

अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और एक बार फिर हल्का सा चलाएं.

गिलास में निकालें, ऊपर से केसर और थोड़ी सी मलाई डालकर बिल्कुल ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement