scorecardresearch
 

How to make kathal ki sabji: रोज दाल खाकर हो गए बोर? गर्मी के लंच में बनाएं चटपटी कटहल की सब्जी, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी खाएंगे मांग-मांगकर

How to make kathal ki sabji: कटहल एक ऐसी सब्जी है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन ज्यादातर लोग इसे खाने और बनाने से बचते हैं. यहां हम आपको इसकी चटपटी सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं जिसे ट्राई करने के बाद आप भी कटहल के फैन हो जाएंगे.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं कटहल की सब्जी (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं कटहल की सब्जी (Photo: ITG)

How to make kathal ki sabji: अक्सर गर्मियों के मौसम में समझ नहीं आता कि लंच में क्या खास बनाया जाए जो सेहतमंद भी हो और स्वाद में भी भरपूर. ऐसे में कटहल की चटपटी सब्जी एक ऐसी डिश है जो साधारण से लंच को भी शाही बना देती है. कटहल विटामिन और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है.

कई बार बच्चे इसे खाने में नखरे करते हैं लेकिन जब इसे खास मसालों और सही ट्रिक के साथ पकाया जाता है तो इसकी ग्रेवी और स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है. आइए जानते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल चटपटी कटहल की सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि.

कैसे बनाएं कटहल की सब्जी

कटहल - 500 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

प्याज - 3 मध्यम (बारीक कटे या पेस्ट)

टमाटर - 2 (प्यूरी)

अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

मसाले: हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और जीरा

खड़े मसाले: तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी

तेल (तलने और पकाने के लिए)

ताजा हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)

बनाने का तरीका

सबसे पहले कटे हुए कटहल को हल्के नमक और हल्दी के साथ 5-7 मिनट के लिए उबाल लें या तेल में सुनहरा होने तक तल लें. तलने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Advertisement

एक कड़ाही में तेल गर्म करें और खड़े मसालों के साथ जीरे का तड़का लगाएं.

अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कच्चापन दूर होने तक पकाएं.

टमाटर की प्यूरी और सभी सूखे मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया) डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.

तैयार मसाले में तला हुआ कटहल डालें और अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए ढककर पकाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement