scorecardresearch
 

How to Make Kanji Rice: रात के बचे चावल से सुबह नाश्ते में तैयार करें ठंडा-ठंडा कांजी राइस, चिलचिलाती गर्मी में पेट को मिलेगी ठंडक

How to Make Kanji Rice in summer: क्या आपके घर में रोज रात को चावल बच जाते हैं और आप उन्हें या तो कूड़े में फेंक देते हैं या फिर हमेशा की तरह लंच में फ्राई कर खा लेते हैं. लेकिन आप बचे हुए चावल से बहुत ही हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं जो गर्मी में आपके पेट और हेल्थ को अच्छा रखेगा.

Advertisement
X
रात के चावल से बनाएं कांजी राइस (Photo: ITG)
रात के चावल से बनाएं कांजी राइस (Photo: ITG)

How to Make Kanji Rice in summer: अक्सर रात के खाने में थोड़े बहुत चावल बच ही जाते हैं जिन्हें हम बेकार समझकर कूड़े में देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद और दक्षिण भारतीय परंपरा में इन बचे हुए चावलों से कांजी राइस बेहद सेहतमंद नाश्ता तैयार किया जाता है. पिछले कुछ समय से यह सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है. कांजी राइस एक प्रोबायोटिक फूड है जो न केवल आपके पाचन तंत्र को ठंडा रखता है बल्कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पेट की जलन को शांत करने में भी मदद करता है.

कांजी राइस के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

1 कप रात के बचे हुए चावल

2 कप पानी (चावल भिगोने के लिए)

1/2 कपताजा दही या छाछ

2 हरी मिर्च (हल्का चीरा लगा हुआ)

1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)

थोड़े से पुदीना या धनिया पत्ता

नमक स्वादानुसार

तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच तेल/घी, राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च.

बनाने का तरीका

रात के बचे हुए चावलों को एक मिट्टी के बर्तन या कांच के बाउल में डालें और उसमें पानी भरकर रात भर के लिए छोड़ दें. इससे चावल फर्मेंट हो जाते हैं.

सुबह, चावलों को हाथों से हल्का मैश कर लें. अब इसमेंताजा दही या छाछ मिलाएं.

इसमें कद्दूकस किया अदरक, हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया और नमक डालें.

एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का तैयार कर कांजी राइस के ऊपर डालें.

Advertisement

इसे ठंडा-ठंडा ही परोसें. आप इसके साथ छोटे प्याज या आम का अचार भी ले सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement