scorecardresearch
 

Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावलों से घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रिस्पी चूरा, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे!

घरों में अक्सर ही चावल बच जाता है, जिस वजह से लोग काफी परेशान होते हैं कि इन बासी चावलों का वो क्या करें. बासी को फेंकने की गलती बिल्कुल भी ना करें. क्योंकि इनसे आप एक बहुत शानदार नाश्ता बना सकते हैं, जो हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. बचे हुए चावलों का आप चूरा बना सकते हैं, जो खाने में भी अच्छा लगता है और इसे बनाने भी बहुत आसान है.

Advertisement
X
बासी चावलों को आप दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO:ITG)
बासी चावलों को आप दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO:ITG)

Leftover Rice Recipe: भारतीय थाली चावलों के बिना अधूरी लगती है, दिन-रात दोनों ही समय अक्सर घरों में चावल बनाए जाते हैं. रोटी से ज्यादा कुछ लोग तो चावल ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी चावल बहुत ज्यादा बन जाते हैं और फिर लोगों को समझ नहीं आता है कि इन बचे हुए चावलों का करना क्या है.

 हालांकि कई घरों में इनको अगले दिन गर्म करके खा लिया जाता है, अगर आपको बासी चावल दोबारा खाना अच्छा नहीं लगता है तो आप इसका एक टेस्टी और यूनिक नाश्ता बना सकते हैं, जिसे आप क्या आपके घर वाले भी मजे से खाएंगे और अपने साथ ऑफिस और कॉलेज-स्कूल भी ले जाएंगे.

बचे हुए चावलों से आप चूरा बना सकते हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. नाश्ते में खाने के लिए चूरा सबसे बढ़िया चीज है और इसे आसानी से स्टोर करके भी लंबे समय के लिए रखा जा सकता है. बचे हुए चावलों से आसानी से चूरा बनाया जा सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है. 

बचे हुए चावल से कैसे बनाएं क्रिस्पी चूरा

  • चूरा बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए चावलों को लें, इन्हें एक साफ कपड़े या प्लेट में फैलाकर रख दें
  • अब इन्हें एक दिन के लिए तेज धूप में सुखाएं, मगर इस बात का ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह सूखकर क्रिस्पी हो जाएं
  • जब चावल क्रिस्पी हो जाएं तो एक कड़ाही में तेल को गर्म करने के लिए रख दें.
  • गर्म तेल में डालते ही चूरा फूलकर क्रिस्पी हो जाएगा, जिसे आप अपना मनपसंद नाश्ता बना सकते हैं.
  • चूरा को आप एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दीजिए और फिर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. 

चूरा से बना सकते हैं ये स्नैक्स

चूरा को आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे आप इनसे बाजार में मिलन वाली नमकीन बना सकते हैं. जिसके लिए बस इतना करना है कि जब आप चूरे को तलें, तो तेल में थोड़ा सा करी पत्ता और मूंगफली भी तल लें, इसे चूरे में मिलाकर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और मजे से खाएं. इसके अलावा आप चाहे तो इनमें नमक मिलाकर ऐसे भी खा सकते हैं और चूरा में आप प्याज, टमाटर बारीक काटकर डालकर झालमुरी भी बना सकते हैं, जो नाश्ते में खाने के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement