मीन
द हर्मिट
आज का दिन आप के लिए बाहरी वातावरण की तुलना में आंतरिक उूर्जा पर अधिक फोकस करने पर जोर देने वाला है. विविध कार्यों में सावधानी से आगे बढ़ाएं. व्यवस्था मजबूत बनाए रखें. भावनाओं पर काबू बढ़ाएं. कामकाजी दबाव में न आएं. करीबियों की अपेक्षाओं से प्रभावित न हों. भार उठाने और जल्दी में फैसले लेने से बचें.
घर के लोग मदद बनाए रखेंगे. औरों से किए वादों को पूरा करें. जरूरी सूचना मिल सकती है. अनुभव का लाभ लें. जरूरी सुधारों के लिए प्रयासरत रहें. चालाक लोंगों के संग साथ से बचें. बहकावे में न आएं. निजी मामले प्रभावित बने रहेंगे. वातावरण को पक्ष में बनाए रखने का प्रयास रखें. विविध विषयों में धैर्य दिखाएं. पहल से बचेंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर ध्यान दें. अनुशासन पर जोर बढ़ाएं. शारीरिक असहजता बनी रह सकती है.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय प्रबंध पर फोकस होगा. लक्ष्य प्रभावित रह सकता है. जिम्मेदारी निभाने पर जोर दें.
रिश्ते: घर में सहजता बनाए रखें. करीबियों से बनाकर चलें. अपनों का सम्मान बनाए रखें. जिद त्यागें.