scorecardresearch
 

Washbasin Cleaning Hacks: वॉशबेसिन में रुकने लगा है पानी? बस डालिए ये 2 चीजें, मिनटों में खुल जाएगा जाम ड्रेन; प्लंबर की नहीं पड़ेगी जरूरत

Washbasin Cleaning Hacks: बाथरूम के वॉशबेसिन में बाल, साबुन का झाग और गंदगी जमा होने से पानी निकलना बंद हो गया है? प्लंबर पर पैसे खर्च करने के बजाय अपनाएं बेकिंग सोडा, सिरका और डिश सोप से जुड़े ये 3 आसान घरेलू तरीके, जो मिनटों में जाम ड्रेन को खोलकर बदबू गायब कर देंगे.

Advertisement
X
बेकिंग सोडा और गर्म पानी जैसी चीजों की मदद से आप अपने जाम हुए वॉशबेसिन को खोल सकते हैं. (Photo: ITG)
बेकिंग सोडा और गर्म पानी जैसी चीजों की मदद से आप अपने जाम हुए वॉशबेसिन को खोल सकते हैं. (Photo: ITG)

Washbasin Cleaning Hacks: बाथरूम में लगा वॉशबेसिन घर की उन चीजों में से एक है, जिसका इस्तेमाल दिन में कई बार होता है. इसके लगातार इस्तेमाल होने के बाद भी अक्सर लोग इसकी सफाई पर उतना ध्यान नहीं देते हैं, जितना घर की बाकी चीजों पर दिया जाता है. ऐसे में हर दिन बाल, टूथपेस्ट, साबुन का झाग, शेविंग क्रीम और दूसरी चीजें गंदगी बनकर धीरे-धीरे वॉशबेसिन के ड्रेन के अंदर जमा होती रहती हैं. शुरू में इसका असर नहीं दिखाई देता है, लेकिन टाइम के साथ वॉशबेसिन से पानी निकलने की रफ्तार धीमी होने लगती है. 

पानी के बाहर निकलने की स्पीड पर असर पड़ने की वजह से सिंक से बदबू आने लगती है और कई बार पानी जमा होकर परेशानी भी खड़ी कर देता है. अगर इस समस्या को नजरअंदाज किया जाए तो ड्रेन पूरी तरह जाम हो सकता है, जिसके बाद प्लंबर बुलाने की नौबत आ जाती है. अगर आपके घर में भी इसी तरह की परेशानी देखने को मिल रही है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाकर खुद वॉशबेसिन के ड्रेन को साफ कर सकते हैं.  

1. बेकिंग सोडा और सिरके का कमाल: अगर ड्रेन हल्का जाम है, तो उसकी सफाई के लिए बेकिंग सोडा और सफेद सिरका आपके काफी काम आ सकते हैं. 

बेकिंग सोडा और सिरके से टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए सबसे पहले ड्रेन में आधा कप बेकिंग सोडा डालें. इसके बाद आधा कप सिरका डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. जैसे ही दोनों कॉन्टैक्ट में आएंगे वैसे ही झाग बनने लगते हैं, जो पाइप के अंदर जमा गंदगी को ढीला करने में मदद करते हैं. इसे पेस्ट को करीब 15 से 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और उसके बाद गर्म पानी डालकर बहा दें. आप देखेंगे की आपके पानी जाने में जो अटकन आ रही थी वो अब नहीं आएगी. 

2. डिश सोप और गर्म पानी का इस्तेमाल: कई बार साबुन और चिकनाई जैसी परतें ड्रेन में जम जाती हैं. ऐसे में थोड़ा डिश सोप ड्रेन में डालें और उसके बाद गर्म पानी धीरे-धीरे बहाएं. इससे पाइप के अंदर जमी गंदगी सॉफ्ट होकर बाहर निकलने लगती है. ये तरीका बदबू कम करने में भी मदद कर सकता है.

3. ड्रेन स्नेक से निकालें जिद्दी गंदगी: अगर पहले दोनों तीरकों को इस्तेमाल करने के बाद भी ड्रेन की गंदगी से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो हो सकता है कि समस्या शायद बालों या किसी ठोस रुकावट की वजह से हो सकती है. ऐसे में ड्रेन स्नेक या पतले क्लीनिंग टूल की मदद से पाइप के अंदर फंसे बाल और कचरे को बाहर निकाल लें. ये तरीका जिद्दी गंदगी को हटाने के लिए सबसे बढ़िया है.

किन चीजों से बचना चाहिए?
बहुत से लोग ड्रेन साफ करने के लिए किसी तेज केमिकल या ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स ऐसा करने की सलाह नहीं देते. ब्लीच आमतौर पर बाल और साबुन से बनी रुकावट को घोल नहीं पाता और पाइप को नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement