scorecardresearch
 

Homemade Gulab Jal: बिना मेहनत, बिना खर्च के घर पर बनाएं शुद्ध गुलाब जल, चेहरे पर आएगा कुदरती निखार

Homemade Gulab Jal: गुलाब जल स्किन केयर का एक अहम हिस्सा है. यह चेहरे से जुड़ी समस्याओं को कम करने के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है. आज हम आपको घर पर आसानी से शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
चेहरे पर लाना चाहते हैं कुदरती निखार? घर पर इस ट्रिक से बनाएं शुद्ध गुलाब जल (Photo- ITG)
चेहरे पर लाना चाहते हैं कुदरती निखार? घर पर इस ट्रिक से बनाएं शुद्ध गुलाब जल (Photo- ITG)

Homemade Gulab Jal: गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह स्किन को हाइड्रेट रखने, PH बैलेंस बनाए रखने और स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. खासकर गर्मियों में सनबर्न, काले धब्बों और चेहरे को ठंडक देने के लिए गुलाब जल बेस्ट है.

वैसे तो मार्केट में आपको गुलाब जल आसानी से मिल जाता है लेकिन अगर आप शुद्ध गुलाब जल चाहते हैं तो इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर शुद्ध गुलाब जल कैसे बनाएं और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

ताजे गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां
2-3 कप साफ पानी

घर पर गुलाब जल कैसे बनाएं?

पहला तरीका
सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह साफ कर लें. अब एक बर्तन में 2–3 कप साफ पानी डालें और उसमें पंखुड़ियां डाल दें. ध्यान रखें कि पानी इतना ही हो कि पंखुड़ियां अच्छी तरह डूब जाएं. अब बर्तन को मीडियम गैस पर रखें और हल्का-हल्का पकने दें, ध्यान रखें, बहुत तेजी से उबालना नहीं है. कुछ समय बाद पंखुड़ियों का रंग पानी में घुलने लगेगा. जब रंग अच्छी तरह आ जाए तो गैस बंद कर दें और पानी को छान लें. ठंडा होने के बाद इसे साफ बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें. चाहें तो इसे स्प्रे बोतल में रखकर टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

दूसरा तरीका
गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर एक बर्तन में डालें और इतना पानी डालें कि वे पूरी तरह डूब जाएं. अब इसे मीडियम गैस पर उबालें. जब पानी उबलने लगे तो बर्तन पर उल्टा ढक्कन रख दें और उसके ऊपर कुछ बर्फ के टुकड़े रख दें. इससे भाप कंडेंस होकर नीचे गिरेगी और शुद्ध गुलाब जल तैयार होगा. थोड़ी देर बाद गैस बंद करें, पानी को छान लें और साफ बोतल में भरकर स्टोर कर लें.

इस तरह आप आसानी से घर पर शुद्ध और फ्रेश गुलाब जल बना सकते हैं और इसे अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement