scorecardresearch
 

Homemade Hair Gel: कमजोर और रूखे बालों से हैं परेशान? अलसी से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर जेल, तेजी से होगी हेयर ग्रोथ!

Homemade Hair Gel: क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद अलसी के बीज बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. आज हम आपको अलसी के बीजों से नेचुरल हेयर जेल बनाना बताएंगे जो आपके बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करने उन्हें सुंदर, घना, शाइनी और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

Advertisement
X
अलसी से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर जेल (Photo-ITG)
अलसी से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर जेल (Photo-ITG)

Homemade Hair Gel: अगर आप नेचुरल तरीकों से अपने बालों को सुंदर, काले, घने और मजबूत बनाना चाहते हैं तो अलसी के बीज एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. दिखने में छोटे अलसी के दाने कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. जब इन्हें पानी में उबाला जाता है तो एक जेल जैसा पदार्थ तैयार होता है, जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन ई भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं.

यह नेचुरल जेल बालों को पोषण देने, उन्हें जड़ों से मजबूत बनाने और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. साथ ही, यह स्कैल्प को नमी प्रदान करता है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं अलसी से बने कुछ आसान होममेड हेयर जेल के बारे में.

अलसी और एलोवेरा जेल
अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो अलसी और एलोवेरा से बना जेल आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए ¼ कप अलसी को 2 कप पानी में उबालकर जेल तैयार करें. इसके बाद इसे छानकर 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें. इस मिश्रण को सप्ताह में एक बार बालों पर लगाने से बाल मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बने रहते हैं.

Advertisement

अलसी और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल
अलसी के जेल में 10 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह मिश्रण स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और बालों को बढ़ाने को में मदद करता है. हालांकि, इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

अलसी और नारियल तेल
अलसी के जेल में एक चम्मच पिघला हुआ नारियल तेल मिलाकर बालों पर लगाएं. यह मिश्रण डीप कंडीशनिंग का काम करता है और बालों में प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है. हालांकि इसे लंबे समय तक बालों में न छोड़ें, क्योंकि इससे बाल भारी महसूस हो सकते हैं.

सिर्फ अलसी और पानी से बना जेल
अगर आप पहली बार अलसी का जेल इस्तेमाल कर रहे हैं तो केवल अलसी और पानी से बना जेल भी पर्याप्त है. इसके लिए 2 कप पानी में अलसी के बीज डालकर उबालें और जेल तैयार करें. इसे बालों की लंबाई पर लगाकर लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें. यह जेल सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त माना जाता है और बालों को प्राकृतिक रूप से स्मूद व मैनेजेबल बनाने में मदद करता है.

ध्यान रखें कि ये घरेलू नुस्खें तभी बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं,  जब आप इनके साथ हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस डाइट भी अपनाएंगे. वैसे तो अलसी से बना यह जेल  बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. यदि किसी तरह की एलर्जी या जलन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल न करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement