scorecardresearch
 

Homemade Body Lotion: महंगे लोशन छोड़िए, घर पर बनाएं नेचुरल Body Lotion, स्किन रहेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

Homemade Body Lotion: अगर आप बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले लोशन से बचना चाहते हैं, तो घर पर ही सिर्फ 3 चीजों से आसानी नेचुरल बॉडी लोशन बना सकते हैं. इसे रोजाना नहाने के बाद लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहेगी.

Advertisement
X
 गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर बनाएं नेचुरल बॉडी लोशन, स्किन करेगी ग्लो (Photo- Pixabay)
गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर बनाएं नेचुरल बॉडी लोशन, स्किन करेगी ग्लो (Photo- Pixabay)

Homemade Body Lotion: वैसे तो मार्केट में कई तरह के बॉडी लोशन मिलते हैं लेकिन इनमें केमिकल होते हैं और ये अक्सर काफी महंगे भी होते हैं. ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन में निखार और सॉफ्टनेस लाना चाहते हैं तो घर पर ही नेचुरल बॉडी लोशन बना सकते हैं. इसके लिए न आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही ज्यादा सामान की जरूरत होगी. तो आइए जानते हैं कि घर पर बॉडी लोशन बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.

बॉडी लोशन बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत है?

5 छोटी चम्मच ग्लिसरीन 

7 बड़े चम्मच गुलाब जल 

आधा नींबू (उसका रस निकाल लें)

एक खाली बोतल

घर पर बॉडी लोशन बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले एक बर्तन में ग्लिसरीन और गुलाब जल डालें.
  2. अब इसमें आधे नींबू का रस निचोड़ लें.
  3. तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  4. आपका बॉडी लोशन तैयार है.
  5. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी न हो.
  6. इसे एयरटाइट बोतल में भरकर रखें.
  7. यह लोशन 4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस बॉडी लोशन के फायदे

यह बॉडी लोशन स्किन की ड्राइनेस, स्किन फटने और स्ट्रेच मार्क्स जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. इसमें मौजूद ग्लिसरीन और गुलाब जल स्किन को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे स्किन लंबे समय तक सॉफ्ट बनी रहती है. वहीं, नींबू में मौजूद गुण चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं जिससे स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है. हालांकि, अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो नींबू की मात्रा कम रखें या इसका इस्तेमाल ही न करें. आप इस बॉडी लोशन को रोज नहाने के बाद लगा सकते हैं, जिससे स्किन सॉफ्ट, हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहेगी.

Advertisement

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement