scorecardresearch
 

Badam Sharbat in summer: बिना चीनी गर्मी में घर पर बनाएं 1000 रुपये वाला बादाम का ठंडा-ठंडा शरबत, चिलचिलाती गर्मी में शरीर रहेगा AC जैसा कूल

Badam Sharbat in summer: पुराने जमाने में चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए राजा-महाराजा बादाम का शरबत पिया करते थे. आजकल यह बाजार में भी खूब मिलता है लेकिन मार्केट वाले शरबत में चीन बहुत होती है और ये काफी महंगा भी मिलता है. ऐसे में यहां हम आपको घर पर ही शुद्ध और बिना चीनी वाला शाही बादाम शरबत बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
गर्मी में बादाम का शरबत पीने के फायदे (Photo: ITG)
गर्मी में बादाम का शरबत पीने के फायदे (Photo: ITG)

Badam Sharbat in summer: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच शरीर को अंदरूनी ठंडक देने के लिए शाही बादाम का शरबत बेहतर कुछ नहीं हो सकता. पुराने समय में यह शरबत राजा-महाराजाओं के दरबार की शान हुआ करता था जिसे खासतौर पर गर्मी के मौसम में ताजगी और ऊर्जा के लिए खूब पिया जाता था. अगर आपको भी यह शरबत पीना है तो आपको इसके लिए बाजार पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है. 

बाजार में मिलने वाला बादाम शरबत न केवल काफी महंगा होता है, बल्कि उसमें अत्यधिक चीनी और प्रिजर्वेटिव्स भी मिले होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में यहां हम आपको घर पर ही शुद्ध शाही बादाम शरबत बनाने का तरीका बता रहे हैं. 

बादाम शरबत के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
बादाम: 1 कप (रात भर भीगे हुए और छिले हुए)

मिठास के लिए: आधा कप धागे वाली मिश्री या खजूर (मिश्री को चीनी का हेल्दी विकल्प माना जाता है)

इलायची: 8-10 (ताजी खुशबू और ठंडक के लिए)

केसर: 10-12 धागे (शाही रंग और स्वाद के लिए)

खरबूजे के बीज: 2 बड़े चम्मच (ठंडक बढ़ाने के लिए)

पानी/दूध: आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

पहले पेस्ट तैयार करें

छिले हुए बादाम, इलायची और खरबूजे के बीज को थोड़े से पानी या दूध के साथ मिक्सर में डालकर एक बहुत ही महीन पेस्ट बना लें.

Advertisement

चाशनी (मिश्री का घोल) बनाएं

एक बर्तन में 2 कप पानी लें और उसमें मिश्री डालकर धीमी आंच पर उबालें जब तक मिश्री पूरी तरह घुल न जाए. अगर खजूर डाल रहे हैं तो उन्हें बादाम के साथ ही पीस लें.

मिश्रण को पकाएं

तैयार बादाम पेस्ट को मिश्री वाले पानी में मिलाएं. इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक कि यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.

केसर का तड़का लगाएं 

केसर के धागों को थोड़े गुनगुने दूध में भिगोकर मिश्रण में डाल दें. इससे शरबत को प्राकृतिक रंग और शाही खुशबू मिलेगी.

स्टोर और सर्व करने का सही तरीका 

मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें. सर्व करते समय एक गिलास ठंडे दूध या पानी में 2-3 चम्मच यह सिरप मिलाएं और ठंडे-ठंडे शाही बादाम शरबत का मजा लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement