Bihar Cabinet Expansion. Bihar cabinet expansion Live Updates: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो गया है, जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे 32 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की. इस भव्य समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भाग लिया.
सूत्रों के मुताबिक, सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड से 16-16 मंत्रियों ने शपथ ली. NDA सरकार में शामिल बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 32 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना दी गई थी.
बताया जा रहा है कि एनडीए सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखा गया है.
पटना के गांधी मैदान में भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेन्द्र कुमार रौशन ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली.
पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उन्होंने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जयसवाल, लेसी सिंह के बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंच गए हैं, जहां कुछ देर में शपथग्रहण समारोह शुरू होगा.
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'ये बिहार है और यहां एनडीए की सत्ता रही है. अच्छा काम हुआ है. कई लोगों में यह आशंका थी कि नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे; लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर अपार उदारता का परिचय दिया... प्रधानमंत्री स्वयं आशीर्वाद देने आ रहे हैं और गृह मंत्री अमित शाह पहले ही आ चुके हैं. ये वास्तव में बिहार के लिए सौभाग्य की बात है…'
बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार के भव्य शपथग्रहण समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए हैं, जहां मंच पर मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसी दौरान मंच पर पहले से मौजूद बेटे निशांत में अपने पिता का पैर छूकर आर्शीवाद लिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार समारोह में भाग लेने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सम्राट के 32 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं, जहां से वह कुछ देर में ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित सम्राट कैबिनेट के विस्तार के लिए आयोजित शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे.
सूत्रों ने दावा किया है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार के भव्य शपथग्रहण समारोह में बीजेपी के 15 मंत्री शपथ लेंगे. इसके साथ ही सरकार में बीजेपी के प्रतिनिधियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 16 हो जाएगी.
पटना के गांधी मैदान में शपथ लेने वाली संभावित सम्राट की सेना की फाइनल लिस्ट सामने आ चुकी है.
बीजेपी के मंत्री
JDU के मंत्री
LJP(RV) के मंत्री
HAM के मंत्री
RLM के मंत्री
सूत्रों ने बताया कि दोपहर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले एनडीए सरकार के कैबिनेट विस्तार में 30 से ज्यादा विधायक शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम भी शामिल है. वह पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर जेडीयू नेता रत्नेश सदा ने कहा, 'मुझे मंत्रिमंडल में पद मिलने के संबंध में फोन आया है. आज का दिन मेरे लिए गर्व का दिन है, खासकर पश्चिम बंगाल में भाजपा-एनडीए की जीत के कारण. CM सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के दिन से अधिक खुशी का अवसर और कोई नहीं हो सकता.'
पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के भव्य शपथग्रहण समारोह की तैयारिया लगभाग पूरी हो चुकी हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई अन्य नेता भाग लेंगे.
जेडीयू की तरफ से शपथ लेने के लिए जिन नेताओं को फोन गए हैं, उसमें लेसी सिंह, मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, श्वेता गुप्ता और सुनील कुमार का नाम है. जेडीयू से नए चेहरे में श्वेता गुप्ता को शपथ के लिए फोन आया है. जेडीयू से सभी पुराने चेहरों को कॉल आया. बताया जा रहा है कि दामोदर रावत को भी कॉल आया.
बिहार सरकार के होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी की ओर से 10 से ज्यादा विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि अब बीजेपी के 11 विधायकों में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के लिए फोन आ चुका हैं. जिसमें राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र का नाम शामिल है.
बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 22 दिन के बाद आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है. सम्राट कैबिनेट बीजेपी और जेडीयू में 50-50 का फॉर्मूला यानी बराबर-बराबर मंत्री दोनों पार्टी से बनाए जा सकते हैं. मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के फोन आने शुरू हो गए हैं? यहां पढ़ें पूरी खबर...
बिहार में आज गुरुवार को कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों को सुबह से ही फोन कॉल मिलने शुरू हो गए हैं. बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा और नीतीश मिश्रा समेत 11 नेताओं को सूचना दी गई है. जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे पुराने चेहरों के साथ श्वेता गुप्ता जैसे नए नाम शामिल हैं. इसके अलावा हम (HAM) से संतोष सुमन और एलजेपीआर (LJPR) से दो नेताओं को भी कॉल आया है. बताया जा रहा है कि ये विस्तार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने के लिए किया जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में ये सभी नेता पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.