scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

वेनिस में नीता अंबानी...पहने नीलम-रूबी जड़े ईयररिंग्स, हाथ से बुनी सोजनी शॉल ने खींचा ध्यान, PHOTOS

Nita Ambani Venice Biennale 2026
  • 1/7

Nita Ambani Fashion: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हाथ मिलाया है. इसका मकसद दुनिया के सबसे बड़े आर्ट इवेंट्स में से एक 'वेनिस बिनाले' में 'इंडिया पवेलियन' की दोबारा वापसी कराना है. इससे भारतीय कला को फिर से इंटरनेशनल लेवल पर जगह मिली है.

Nita Ambani Venice Biennale 2026
  • 2/7

वेनिस बिनाले में इंडिया पवेलियन की वापसी के मौके पर नीता अंबानी बेहद ग्रेसफुल नजर आईं और हमेशा की तरह उनके लुक की काफी चर्चा हुई.

Nita Ambani Venice Biennale 2026
  • 3/7

अनामिका खन्ना की साड़ी

नीता अंबानी ने इस खास मौके के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई शिफॉन-जॉर्जेट साड़ी चुनी. पेस्टल शेड की इस साड़ी में उनका लुक मौके के मुताबिक काफी अच्छा लग रहा था.

(Photo: NMACC)

Advertisement
Nita Ambani Venice Biennale 2026
  • 4/7

सोजनी शॉल से मिला रॉयल लुक

नीता अंबानी ने अपने लुक को 'स्वदेश' ब्रांड का हाथ से बुना हुआ बूटीदार सोजनी शॉल (Sozni shawl) से कंपलीट किया था. यह शॉल न केवल शरीर को गर्म रखता है बल्कि दिखने में भी काफी लग्जरी फील देता है.

(Photo: NMACC)
 

Nita Ambani Venice Biennale 2026
  • 5/7

लेस वर्क का ब्लाउज

साड़ी के साथ नीता अंबानी ने लेस वर्क वाला ब्लाउज कैरी किया था. इस ब्लाउज पर हाथ से की गई बनारसी मोटिफ्स की कढ़ाई भारतीय कारीगरी का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रही थी.

(Photo: NMACC)

Nita Ambani Venice Biennale 2026
  • 6/7

वॉलेस चान के ईयररिंग्स

नीता अंबानी के ईयररिंग्स ने सबका ध्यान खींचा था क्योंकि वो देखने में काफी यूनीक लग रहे थे. जूलरी डिजाइनर वॉलेस चान द्वारा बनाए गए ये ईयररिंग्स रोजवुड (शीशम) से बने हैं जो प्यार, दया और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माने जाते हैं.

(Photo: NMACC)
 

nita ambani
  • 7/7

नीता अंबानी के इन ईयररिंग्स की बनावट काफी अनोखी थी. इसमें टाइटेनियम की जड़ों से निकले हुए फूलों में स्टोन लगे हुए थे.  एक तरफ शांति का प्रतीक नीलम (Sapphire) और दूसरी तरफ माणिक (Ruby) जड़ा हुआ था.

Advertisement
Advertisement