scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

Homemade Ubtan For Glowing Skin: महंगे फेशियल की नहीं पड़ेगी जरूरत! देसी उबटन से पाएं पार्लर जैसा ग्लो, बचेंगे हजारों रुपए

चेहरे पर लगाएं देसी उबटन
  • 1/8

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहें. इसके लिए कई लोग महंगी क्रिम या पार्लर ट्रीटमेंट पर पैसा खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में मौजूद कुछ चीजें भी ग्लोइंग स्किन पाने में मदद कर सकती हैं. ऐसा ही एक देसी नुस्खा उबटन है, जिसको इस्तेमाल भारतीय घरों में सदियों से स्किन केयर में किया जाता रहा है.

(Photo- Getty Image)
 

उबटन
  • 2/8

नेचुरल चीजों से बना उबटन न सिर्फ डेड स्किन हटाने में मदद करता है, बल्कि स्किन को पोषण देकर नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद करता है. यहां हम आपको 5 आसान DIY उबटन रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. ये उबटन दाग-धब्बे कम करने और चेहरे पर ग्लों लाने में मदद करेंगे. 

(Photo- Getty Image)
 

हल्दी और दही का उबटन
  • 3/8

हल्दी और दही का उबटन

हल्दी का एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करता है. हल्दी और दही का उबटन बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी में 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह उबटन स्किन की रंगत निखारने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है.

(Photo- Getty Image)


 

Advertisement
चंदन और दूध का उबटन
  • 4/8

चंदन और दूध का उबटन

चंदन स्किन को ठंडक पहुंचाता है और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है. चंदन और दूध का उबटन बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर में दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाएं, सूखने पर धो लें. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और ताजगी महसूस होती है.

(Photo- Getty Image)

बेसन और दूध का उबटन
  • 5/8

बेसन और दूध का उबटन

बेसन का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जाता रहा है. बेसन और दूध का उबटन बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में थोड़ा-सा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें. यह उबटन डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करता है, हल्का एक्सफोलिएशन करता है और चेहरे को फ्रेश व ग्लोइंग बनाता है.

(Photo- Getty Image)

ओट्स और शहद का उबटन
  • 6/8

ओट्स और शहद का उबटन

ओट्स हल्का एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है. ओट्स और शहद का उबटन बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है.

(Photo- Getty Image)
 

केसर और गुलाब जल का उबटन
  • 7/8

केसर और गुलाब जल का उबटन

केसर स्किन पर ग्लो लाने में मदद करता है. केसर और गुलाब जल का उबटन बनाने के लिए कुछ केसर के धागे गुलाब जल में रातभर भिगोकर रख दें. सुबह इन्हें अच्छी तरह मैश कर 1 चम्मच बेसन में मिला लें. इस उबटन को लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

(Photo- Getty Image)

ग्लोइंग स्किन के लिए उबटन
  • 8/8

इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी उबटन को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. 
  • ज्यादा रगड़ें नहीं, उबटन खुद ही हल्का एक्सफोलिएशन करता है. 
  • हफ्ते में 2–3 बार उबटन लगाना काफी है. 
  • उबटन के बाद मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन लगाना न भूलें.

(Photo- Getty Image)

Advertisement
Advertisement