scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

देवी चित्रलेखा के हाथों में रची मेहंदी...पीले सूट में दिखा सादगी भरा अंदाज, नीले कुर्ते में पति भी छाए

Devi chitralekha and husband madhav prabhuji
  • 1/7

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2025) पर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित 305 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में देशभर से दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. शादी की रस्मों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

(Photo: Instagram/Devichitralekha)

 

Devi chitralekha and husband madhav prabhuji
  • 2/7

इस समारोह में कथावाचक देवी चित्रलेखा अपने पति माधव प्रभु जी के साथ पहुंचीं. दोनों का पारंपरिक लुक और सादगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों का पहनावा धार्मिक माहौल के अनुरूप सादगी से भरा हुआ था.

(Photo: Instagram/Devichitralekha)

 

Devi chitralekha and husband madhav prabhuji
  • 3/7

विवाह आयोजन में शादी की रस्में निभाई गईं जिसमें हल्दी-मेहंदी की रस्म भी हुई. देवी चित्रलेखा और उनके पति माधव प्रभुजी ने भी मेहंदी लगाई.

(Photo: Instagram/Devichitralekha)


 

Advertisement
Devi chitralekha and husband madhav prabhuji
  • 4/7

देवी चित्रलेखा की ड्रेस

देवी चित्रलेखा ने हल्के पीले रंग का सूट पहना हुआ था जो आध्यात्मिक आयोजनों में शुभ माना जाता है. सूट का कपड़ा हल्का और फ्लोई था जिससे उनका लुक सहज और सौम्य दिख रहा था. दुपट्टे पर हल्की सिल्वर बॉर्डर डिटेलिंग ड्रेस को एलिगेंट टच दे रही थी.

(Photo: Instagram/Devichitralekha)


 

Devi chitralekha and husband madhav prabhuji
  • 5/7

ज्वेलरी और ओवरऑल लुक

देवी चित्रलेखा ने मिनिमल ज्वेलरी कैरी की थी. हमेशा की तरह वह गले में तुलसी की माला पहने थीं और माथे पर तिलक भी लगाईं थीं. उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टेड करके खुला छोड़ा हुआ था. उनका पूरा लुक पारंपरिक होने के साथ बहुत बैलेंस दिख रहा था.

(Photo: Instagram/Devichitralekha)


 

Devi chitralekha and husband madhav prabhuji
  • 6/7

मेहंदी डिजाइन की खासियत

देवी चित्रलेखा ने अपने हाथ पर गोल डिजाइन वाली मेहंदी लगवाई थी. देखने में यह मंडला स्टाइल का पैटर्न लगता है जो बीच में फूल जैसी आकृति और चारों ओर सिमेट्रिकल डिजाइन के साथ तैयार किया जाता है. डिजाइन ज्यादा भरी हुई नहीं थी बल्कि सिंगल मोटिफ स्टाइल में थी जो सादगी को दर्शाता है.

(Photo: Instagram/Devichitralekha)


 

Devi chitralekha and husband madhav prabhuji
  • 7/7

माधव प्रभु जी की ड्रेस

माधव प्रभु जी नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे थे. कुर्ता सिंपल और क्लासिक डिजाइन का है जिसमें ज्यादा कढ़ाई या प्रिंट नहीं थी. यह लुक उन्हें काफी अच्छा लुक दे रहा था. उनके हाथ पर भी गोल पैटर्न की मेहंदी दिखाई दे रही है.

(Photo: Instagram/Devichitralekha)


 

Advertisement
Advertisement