scorecardresearch
 

How To Make Oil Free Fryums At Home: कचरी भूनने के लिए एक बूंद तेल की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, इन 3 ट्रिक्स से बनेंगी बाजार जैसी कुरकुरी

How To Make Oil Free Fryums At Home: अगर आप कचरी को ज्यादा तेल की वजह से खाने से बचते हैं, तो ये आसान ट्रिक्स आपके लिए हैं. आज हम आपको बिना डीप फ्राई और बिना रेत के घर पर रंग-बिरंगी कचरी को भूनने के 3 आसान तरीके बताने वाले हैं.

Advertisement
X
कचरी को आप मोटे नमक की मदद से भी भून सकते हैं. (Photo: ITG)
कचरी को आप मोटे नमक की मदद से भी भून सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Make Oil Free Fryums At Home: चाय के साथ अगर कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन हो, तो लोगों के दिमाग में रंग-बिरंगी कचरी का नाम सबसे पहले आता है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इन्हें बड़े चाव से खाता है. ये खाने में स्वादिष्ट और हल्की होती हैं, लेकिन इन्हें सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि इन्हें डीप फ्राई किया जाता है. साफ शब्दों में कहें तो रंग-बिरंगी कचरियों को तलने के लिए काफी तेल खर्च होता है, जिसकी वजह से बहुत से लोग इन्हें खाने से बचते हैं. अगर आप भी कचरियों को ऑयली होने के कारण खाने से कतराते हैं, तो ये खबर आपके लिए है.

आज हम आपको रंग-बिरंगी कचरियों को बिना एक बूंद तेल खर्च किए बनाने का तरीका बताने वाले हैं. जी हां, अब कचरियों को बिना डीप फ्राई किए भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. खास बात ये है कि इसके लिए न तो रेत की जरूरत पड़ेगी और न ही कड़ाही भर तेल की. बस कुछ आसान तरीकों की मदद से मिनटों में एकदम क्रिस्पी कचरी बनकर तैयार हो जाएंगी. चलिए जानते हैं 3 आसान ट्रिक्स के बारे में.

1. मोटे नमक की मदद से भूनें कचरी: अगर आपके पास एयर फ्रायर या माइक्रोवेव नहीं है, तो मोटे नमक का इस्तेमाल करके कचरी भूनने का ये तरीका सबसे आसान है.

कैसे करें?

  1. मोटे तले की कढ़ाही या कुकर में मोटे नमक की एक परत बिछा दें.
  2. मीडियम आंच पर नमक को अच्छी तरह गर्म होने दें.
  3. अब थोड़ी-थोड़ी कचरी डालकर चलाते हुए भूनें.
  4. कुछ ही देर में कचरी फूलकर कुरकुरे हो जाएंगे.
  5. इन्हें छलनी या चम्मच की मदद से नमक से अलग कर लें.

कचरी भूनने के बाद इस्तेमाल किया गया नमक फेंकें नहीं. ठंडा होने के बाद इसे डिब्बे में भरकर कई बार दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

2. एयर फ्रायर में मिनटों में करें तैयार: अगर घर में एयर फ्रायर है, तो कचरी भूनना और भी ज्यादा आसान हो जाता है.

कैसे करें?

  1. कचरी को एक बाउल में लें.
  2. चाहें तो उन पर 1 चम्मच तेल डालकर हल्का-सा मिला लें. बिना तेल के भी बना सकते हैं.
  3. अब इन्हें एयर फ्रायर की ट्रे में फैलाएं.
  4. ऐसे करने के बाद 3 से 4 मिनट तक एयर फ्राई करें.

3. माइक्रोवेव में झटपट बनाएं: अगर जल्दी भूनना चाहते हैं, तो माइक्रोवेव सबसे आसान ऑप्शन है.

कैसे करें?

  1. कचरी को माइक्रोवेव की प्लेट पर फैला दें.
  2. चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा तेल लगा सकते हैं, लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है.
  3. 1 से 2 मिनट तक माइक्रोवेव करें.
  4. बस बिना डीप फ्राई किए आपकी कुरकुरी कचरी तैयार हो जाएंगी.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement