Tomato Rice Recipe: लंच में ट्राई करें चटपटा टोमेटो राइस, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Tomato Rice Recipe: अगर आप रोज-रोज सिंपल चावल खाकर बोर हो गए हैं और लंच में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो टेस्टी और टैंगी टमाटर राइस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको आसानी से टमाटर राइस बनाने की रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
X
टिफिन हो या डिनर! घर पर इस आसान तरीके से तैयार करें साउथ इंडियन स्टाइल टमाटर राइस (Photo- Adobe Stock)
Tomato Rice Recipe: चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर भारतीय घर में रोज बनाया जाता है. अगर आप सिंपल राइस खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो टमाटर राइस यानी टमाटर चावल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह डिश स्वाद में हल्की मसालेदार और खट्टी-मीठी होती है जो खाने में बहुत टेस्टी लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाना काफी आसान है और यह कम समय में ही तैयार हो जाती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप पके हुए चावल
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच धनिया के बीज
1/2 छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच चना दाल
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
1 छोटा चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
1/2 प्याज कटा हुआ
5–6 करी पत्ते
2 हरी मिर्च कटी हुई
1 कप टमाटर प्यूरी
नमक स्वाद अनुसार