scorecardresearch
 

Ramadan 2026: 15 मिनट में बनाएं हलवाई जैसी लच्छेदार रबड़ी, इफ्तारी का मजा होगा दोगुना! ये आसान ट्रिक्स आएंगी काम

रमजान इफ्तारी के लिए मिनटों में तैयार करें शेफ स्टाइल मलाईदार लच्छेदार रबड़ी. ब्रेड क्रम्ब्स और मिल्क पाउडर की खास ट्रिक से अब घंटों दूध उबालने की जरूरत नहीं. केवल 15 मिनट में बाजार जैसी गाढ़ी और दानेदार रबड़ी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप आसान रेसिपी यहां पढ़ें और अपना दस्तरखान सजाएं.

Advertisement
X
इफ्तारी में सबसे पहले खजूर खाया जाता है. (PHOTO:ITG)
इफ्तारी में सबसे पहले खजूर खाया जाता है. (PHOTO:ITG)

Lacchedar Rabri Recipe: रमजान के पाक महीने में दिनभर के रोजे के बाद, इफ्तारी के दस्तरखान पर अगर कुछ मीठा और सुकून देने वाला मिल जाए, तो इबादत का मजा दोगुना हो जाता है. अक्सर हम रबड़ी खाने का मन तो बनाते हैं, लेकिन घंटों दूध उबालने और उसे आधा करने की मेहनत देखकर पीछे हट जाते हैं. लेकिन अब आपतो फिक्र इसकी फिक्र करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम एक ऐसी 'सीक्रेट ट्रिक' शेयर करने जा रहे हैं, जिससे आप बाजार जैसी गाढ़ी, लच्छेदार और मलाईदार रबड़ी महज 10 से 15 मिनट में घर पर ही बना पाएंगे. 

क्यों खास है यह रेसिपी?

पारंपरिक रबड़ी बनाने में कम से कम 1 से 2 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस मॉर्डन तरीके में हम ब्रेड क्रम्ब्स और मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, यह न केवल दूध को तुरंत गाढ़ा करता है, बल्कि वह दानेदार बनावट भी देता है जिसे हम अक्सर ही रबड़ी में ढूंढते हैं.

इंग्रेडिएंट्स

  • फुल क्रीम दूध: 1 लीटर 
  • सफेद ब्रेड: 3 से 4 स्लाइस (किनारे कटे हुए)
  • चीनी: 1/2 कप 
  • मिल्क पाउडर: 3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • केसर: एक चुटकी (गुनगुने दूध में भीगा हुआ)
  • बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू

 स्टेप-बाय-स्टेप जानें रबड़ी कैसे बनाएं

  1. एक चौड़ी और भारी तले वाली कड़ाही में दूध गरम करने रखें, क्योंकि भारी तला होने से दूध नीचे जलता नहीं है. जब तक दूध उबल रहा हो, तब तक आप ब्रेड के किनारे हटाकर सफेद हिस्से को मिक्सी में पीसकर ताजा पाउडर बना लें.
  2. जैसे ही दूध में पहला उबाल आए, उसमें थोड़ा सा दूध निकालकर मिल्क पाउडर का घोल बना लें और उसे वापस कड़ाही में डाल दीजिए. अब इसमें तैयार किए हुए ब्रेड क्रम्ब्स डालें और ब्रेड डालते ही आप देखेंगे कि दूध तेजी से गाढ़ा होने लगा है और उसमें लच्छे बनने लगे हैं.
  3. अब दूध में चीनी, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिलाएं. गैस को मिडियम रखें और किनारों पर जमने वाली मलाई को चम्मच से खुरचकर दूध के बीच में ही मिलाते रहें, यही खुरचन असली 'लच्छे' का काम करती है.
  4. जब दूध रबड़ी की कंसिस्टेंसी में आ जाए, तब इसमें आधे कटे हुए बादाम-काजू डाल दें. ध्यान रहे, ठंडी होने के बाद रबड़ी और गाढ़ी हो जाती है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा न सुखाएं.
  5. इफ्तारी के लिए इसे दोपहर में ही बना लें. क्योंकि रबड़ी जितनी ठंडी होती है, उसका स्वाद उतना ही निखर कर आता है. जब आप रबड़ी परोसे उस समय ऊपर से थोड़े और बारीक कटे पिस्ता डालकर मिला दें.

आपकी इस मिनटो वाली रबड़ी को खाने के बाद बच्चों से लेकर बड़े सभी इसे रोज बनाने की डिमांड करेंगे.

Advertisement

  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement