Ragi Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में ट्राई करें क्रिस्पी रागी कटलेट, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब
Ragi Cutlet Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ अलग, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो रागी कटलेट जरूर बनाएं. आज हम आपको रागी कटलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप घर पर ही टेस्टी और कुरकुरे रागी कटलेट आसानी से बना सकेंगे.
Advertisement
X
मिनटों में बनाएं क्रिस्पी रागी कटलेट, जान लें बनाने का आसान तरीका (Photo- ITG)
Ragi Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी नाश्ता मिल जाए तो क्या कहना. लेकिन अक्सर हमें लगता है कि घर पर नाश्ता बनाना मुश्किल है और हम बाहर का स्ट्रीट फूड खा लेते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. रागी कटलेट एक ऐसा आसान और हेल्दी नाश्ता है, जिसे आप कम समय में घर पर ही तैयार कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि रागी और सब्जियों से बना यह कटलेट खाने में जितना टेस्टी है, उतना ही हेल्दी भी है. आज इस खबर में हम आपको रागी कटलेट बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप इससे आसानी से शाम के नाश्ते के लिए बना सकेंगे.
रागी कटलेट बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप रागी का आटा
2–3 कप मैश किए हुए आलू
1 कटा हुआ प्याज
1 कटी हुई गाजर
1 कटी हुई पत्तागोभी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच काली मिर्च
नमक स्वादानुसार