scorecardresearch
 

Moong Dal Recipes: नाश्ते में ट्राई करें मूंग दाल से बनी ये 5 टेस्टी डिशेज, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Moong Dal Recipes: अगर आप सुबह की जल्दबाजी में कोई हेल्दी और टेस्टी नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो मूंग दाल से बने नाश्ते आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. आज हम आपको मूंग दाल से बनने वाले कुछ हेल्दी, टेस्टी और आसानी से तैयार होने वाले नाश्तों की रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
सुबह की जल्दबाजी में बनाएं मूंग दाल के ये 5 टेस्टी नाश्ते, सेहत और स्वाद का है अनोखा संगम (Photo- Adobe Stock)
सुबह की जल्दबाजी में बनाएं मूंग दाल के ये 5 टेस्टी नाश्ते, सेहत और स्वाद का है अनोखा संगम (Photo- Adobe Stock)

Moong Dal Recipes: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. लेकिन अक्सर सुबह की जल्दबाजी में समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी तो हो ही साथ ही आसानी से कम समय में बन जाए. ऐसे में आज हम आपको मूंग दाल से बनने वाले कुछ हेल्दी और टेस्टी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से सुबह बना सकते हैं.

मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और जरूरी विटामिन होते हैं जो मसल्स मजबूत बनाने, डाइजेशन को बेहतर रखने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं. इनका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे हों या बड़े, सभी इन्हें पसंद करते हैं. आइए जानते हैं मूंग दाल से बनने वाले कुछ हेल्दी और टेस्टी नाश्तों के बारे में.

मूंग दाल चीला
मूंग दाल का चीला बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को 2-3 घंटे तक भिगो दें. इसके बाद इसे पीसकर स्मूद घोल तैयार कर लें. अब इसमें अपनी पसंद की सब्जियां, प्याज और मसाले मिलाएं. इस घोल को तवे पर फैलाकर चीला बनाएं और दोनों तरफ से सेंक लें. तैयार चीले को चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

मूंग दाल डोसा
मूंग दाल का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 घंटे तक भिगो दें. इसके बाद इसे पीसकर स्मूद घोल तैयार कर लें. अब इसमें नमक और हल्के मसाले मिलाएं. तवे को गर्म करें और उस पर घोल फैलाकर पतला डोसा बनाएं. इसे दोनों तरफ से हल्का कुरकुरा होने तक सेंक लें और नारियल चटनी या सांभर के साथ गरमागरम परोसें.

Advertisement

मूंग दाल इडली
मूंग दाल की इडली बनाने के लिए दाल को 3-4 घंटे भिगोकर पीस लें और थोड़ा सा खमीर आने के लिए कुछ घंटों के लिए रख दें. अब इसमें नमक और अपनी पसंद की कद्दूकस की हुई सब्जियां मिलाएं. इडली सांचे में डालकर भाप में 10-12 मिनट तक पकाएं. सॉफ्ट और फूली हुई इडली तैयार है, जिसे चटनी या सांभर के साथ परोसें.

मूंग दाल स्प्राउट सलाद
मूंग दाल स्प्राउट सलाद बनाने के लिए अंकुरित मूंग लें. इसमें कटी हुई प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं. अब ऊपर से नींबू का रस, नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. यह हेल्दी और हल्का नाश्ता तुरंत तैयार हो जाता है.

मूंग दाल उपमा
मूंग दाल उपमा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को हल्का सा भून लें. फिर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं. अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर भूनें और फिर मूंग दाल मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर इसे पकने दें. जब दाल सॉफ्ट हो जाए तो आपका टेस्टी और हेल्दी उपमा तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement