Moong Dal Egg Chilla Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल अंडा चीला जरूर ट्राई करें. मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखने, डाइजेशन बेहतर करने और वजन घटाने में मदद करती है. वहीं, अंडा अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन, विटामिन और मिनरल प्रदान करता है जो एनर्जी बढ़ाता है मसल्स को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.
मूंग दाल और अंडे को मिलाकर बनाया गया यह चीला शरीर को एनर्जी देता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है. खास बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में आसानी से बना सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको मूंग दाल अंडा चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सब पसंद करेंगे.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप पीली मूंग दाल
2 अंडे
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
½ छोटा चम्मच जीरा
¼ छोटा चम्मच हल्दी
चाट मसाला
नमक स्वाद अनुसार
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
पानी (जरूरत अनुसार)
तेल (सेकने के लिए)
मूंग दाल अंडा चीला बनाएं कैसे?