Masala Poha Recipe: रोजाना एक जैसा पोहा खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें चटपटा Masala Poha, बनाना है बेहद आसान
Masala Poha Recipe: अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में एक तरह के पोहा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको मसाला पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना पाएंगे.
Advertisement
X
रोज वाले पोहे खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें चटपटा मसाला पोहा, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe Stock)
Masala Poha Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो बनाने में आसान हो, खाने में लाजवाब हो और हेल्दी भी हो तो मसाला पोहा से बेहतर शायद ही कुछ होगा. यह नाश्ता हल्का होने के साथ-साथ पेट को देर तक भरा रखने में भी मदद करता है. ऐसे में आज हम आपको घर पर मसाला पोहा बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी मिनटों में तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद ऐसा होगा कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा.
मसाला पोहा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
2 कप पोहा
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
6 से 7 करी पत्ता
2 बड़े चम्मच मूंगफली
1/2 कप उबली मटर
1/2 कप बारीक कटी हुई गाजर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
सजाने के लिए हरा धनिया
1 से 2 बड़े चम्मच तेल
सबसे पहले पोहे को चलनी में डालें और हल्के हाथों से पानी से धो लें. ध्यान रखें कि पोहा ज्यादा न भीगे, वरना वह चिपचिपा हो सकता है.
धोने के बाद पोहे को 5 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वह अच्छे से फूल जाए.
अब एक कड़ाही या पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें मूंगफली डालें और गोल्डन होने तक भून लें. भुनने के बाद मूंगफली को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
उसी कड़ाही में राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं.
इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
अब इसमें गाजर, मटर और टमाटर डालें और सब्जियों को हल्का नरम होने तक पकाएं. चाहें तो इसमें शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.
अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
इसके बाद धुले हुए पोहे कड़ाही में डालें.गैस को कम कर पोहे को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि वह टूटे नहीं.
अब ऊपर से भुनी हुई मूंगफली डालें, कड़ाही को ढक दें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
गैस बंद करें, फिर इसमें नींबू का रस डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें.