scorecardresearch
 

LPG Crisis: सिलेंडर के लिए मारामारी करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बिना गैस जलाए बनाना शुरू कर दें ये चीजें

No-Cook Breakfast Recipes: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच शुरू हुई जंग का असर अब आम लोगों के जीवन पर भी दिखने लगा है. मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की वजह तेल-गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई है और गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें भी आने लगी हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें बनाने के लिए आपको गैस पर पकाने की जरूरत नहीं होगी. बिना गैस जलाए ही आप मिनटों में आसानी से इन्हें तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
ना पकाना, ना भूनना: सिर्फ 10 मिनट में बिना गैस जलाए बनाएं तैयार करें ये देसी नाश्ते (Photo- Adobe stock)
ना पकाना, ना भूनना: सिर्फ 10 मिनट में बिना गैस जलाए बनाएं तैयार करें ये देसी नाश्ते (Photo- Adobe stock)

No-Cook Breakfast Recipes: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में हालात काफी गंभीर हो गए हैं. इस युद्ध का असर भारत तक पर भी देखने को मिल रहा है. वैश्विक ऊर्जा संकट की वजह से देश में एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और कई शहरों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगती नजर आ रही हैं. ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें गैस सिलेंडर न मिलने पर भी बिना पकाए आसानी से खाया जा सकता है. इससे आपकी गैस की बचत तो होगी ही साथ ही हेल्थ को भी फायदे मिलेंगे.

दही-चूड़ा
दही-चूड़ा बिहार और पूर्वी भारत का एक फेमस देसी नाश्ता है. इसमें चूड़ा (पोहा) को दही, चीनी या गुड़ के साथ मिलाकर खाया जाता है. यह पेट के लिए हल्का होता है और बिना गैस जलाए मिनटों में तैयार किया जा सकता है.

सत्तू का घोल
सत्तू का घोल गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है. इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच भुने चने का सत्तू, काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस मिलाकर झटपट तैयार कर लें. यह शरीर को ठंडक देता है और प्रोटीन से भरपूर होता है.

स्प्राउट्स सलाद
अंकुरित मूंग या चना से बना स्प्राउट्स सलाद सुबह के लिए हेल्दी होता है. इसे बनाने के लिए इसमें प्याज, टमाटर, नींबू का रस और नमक मिला लें. यह प्रोटीन से भरपूर होता है और बिना गैस के आसानी से तैयार हो जाता है.

Advertisement

फ्रूट-दही बाउल
फ्रूट-दही बाउल हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है. इसे बनाने के लिए दही में केला, सेब या पपीता जैसे फलों को काटकर मिला लें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा शहद या ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं. इस तरह से बिना गैस जलाएं झटपट हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं.

पनीर सैंडविच 
पनीर सैंडविच प्रोटीन से भरपूर एक हेल्दी नाश्ता है, जिसे बिना गैस जलाए मिनटों में बनाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए ब्रेड के बीच कद्दूकस किया हुआ पनीर, खीरा, हरी चटनी और चाट मसाला डालें. इसके बाद ब्रेड को हल्का दबाकर सर्व करें.

भुने हुए काले चने
भुने हुए काले चने शाम के नाश्ते का एक हेल्दी और पौष्टिक स्नैक है. यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है. आप इनमें हल्का नमक, चाट मसाला या थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बिना गैस जलाए आसानी से स्नैक के तौर पर बनाकर खा सकते हैं.

झालमुरी (मुरमुरे भेल )
झाल मुरी (मुरमुरे भेल ) झाल मुरी को मुरमुरे भेल के नाम से भी जाना जाता है. यह शाम के स्नैक्स के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. अच्छी बात यह है कि इसे बिना गैस जलाए भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए मुरमुरे में कच्चा सरसों का तेल, मसाले, प्याज, हरी मिर्च, मूंगफली और कई तरह की कटी हुई सब्जियां मिलाई जाती हैं. 

Advertisement

पीनट बटर और ब्रेड 
बिना गैस जलाए बनने वाला पीनट बटर और ब्रेड एक प्रोटीन से भरपूर हेल्दी नाश्ता है.इसे बनाने के लिए ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड पर पीनट बटर लगाएं और ऊपर से केले के स्लाइस या थोड़ा सा शहद डाल दें. इससे यह नाश्ता और भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बन जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement