scorecardresearch
 

Vinegar Benefits: बैटर में क्यों डालते हैं सिरका? जानकर आप भी करेंगे इस्तेमाल, शेफ रणवीर बरार ने गिनाए इसके फायदे

घर पर रेस्टोरेंट जैसे कुरकुरे स्नैक्स बनाना अब आसान है. शेफ रणवीर बरार के अनुसार, पकोड़े या भजियों के बैटर में 1-2 चम्मच मैजिक इंग्रीडिएंट मिलाने से उनका करारापन बढ़ता है, स्वाद में बेहतरीन खटास आती है और घोल लंबे समय तक फ्रेश रहता है. बेकिंग सोडा के साथ मिलकर यह बैटर को फ्लफी बनाता है. आइए आपको इस इंग्रीडिएंट के बारे में बताते हैं, जिसका इस्तेमाल लोग अक्सर खाना बनाने में करते हैं.

Advertisement
X
सिरका खाने का टेस्ट बढ़ाता है. (PHOTO:AI)
सिरका खाने का टेस्ट बढ़ाता है. (PHOTO:AI)

Ranveer Brar Vinegar Tips: खाने को टेस्टी और कुरकुरा बनाने के लिए लोग तरह-तरह के टिप्स अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखा एक छोटा-सा किचन इंग्रीडिएंट आपके पकोड़ों, भजियों और अन्य फ्राइड स्नैक्स का टेस्ट और टेक्सचर दोनों ही बदल सकता है. जाने-माने शेफ रणवीर बरार ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस मैजिकल इंग्रीडिएंट के बारे में बताया है और इसे कमाल के फायदे भी बताए हैं.

हम जिस जादुई इंग्रीडिएंट की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सिरका है. साधारण का दिखने वाला सिरका भी कई कमाल कर सकता है? जाने-माने शेफ रणवीर बरार ने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि बैटर (घोल) में थोड़ा सा सिरका मिलाने से तली हुई डिशेज का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो सकते हैं.

आइए जानते हैं सिरके के वह 4 फायदे, जिन्हें शेफ रणवीर बरार ने खास तौर पर बताया.

स्वाद में लाता है हल्की और संतुलित खटास

अगर आप सिरका बैटर में डालते हैं तो यह उसमें एक हल्की खटास जोड़ता है, जो खाने के स्वाद को और बेहतर बनाती है. यह खटास इतनी बैलेंस होती है कि खाने का फ्लेवर उभरकर आता है और डिश ज्यादा टेस्टी लगती है.

बनाता है डिश को ज्यादा कुरकुरा

Advertisement

अगर आप चाहते हैं कि पकोड़े, फ्रिटर्स या अन्य तली हुई चीजें लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहें, तो बैटर में थोड़ा सिरका मिलाना फायदेमंद हो सकता है. यह बैटर के टेक्सचर को बेहतर बनाकर खाने में खस्तापन और करारापन बढ़ाने में मदद करता है.

बैटर को लंबे समय तक रखता है फ्रेश

शेफ रणवीर बरार के अनुसार, सिरके में प्रिजर्वेशन गुण मौजूद होते हैं, जो बैटर को जल्दी खराब होने से बचाने में मदद कर सकते हैं. इससे बैटर का टेक्सचर लंबे समय तक बना रहता है और बार-बार नया घोल तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती. आप सुबह बैटर बनाकर शाम तक रख सकते हैं, सिरका डालने से यह खराब नहीं होता है. 

बैटर की बनावट बनाता है स्मूथ

सिरका बैटर को अधिक स्मूथ और एकसार बनाने में मदद करता है. इससे कोटिंग अच्छी तरह चढ़ती है और फ्राई हुई डिश का फिनिश भी बेहतर दिखाई देता है.

बेकिंग सोडा के साथ कैसे करता है काम?

रणवीर बरार ने बताया कि सिरका और बेकिंग सोडा एक-दूसरे के पूरक हैं. जब सिरका और बेकिंग सोडा मिलते हैं, तो रिएक्शन के कारण कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है. इससे बैटर हल्का और फूला हुआ बनता है, जिससे तली हुई चीजें ज्यादा क्रिस्पी और एयरि टेक्सचर वाली बनती हैं.

Advertisement

इस बात का रखें ध्यान 

बैटर में सिरका हमेशा कम मात्रा में ही डालें, जरूरत से ज्यादा सिरका स्वाद पर असर डालता है. आमतौर पर 1 से 2 चम्मच सिरका एक बड़े बैटर के लिए पर्याप्त माना जाता है.

शेफ रणवीर बरार की यह टिप उन लोगों के लिए खास है जो घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement