How to Make Hotel Style Green Chutney: भारतीय खाने में हरी चटनी का खास मतलब होता है. समोसे, पकौड़े, पराठे, सैंडविच या चाट, हर चीज के साथ इसका टेस्ट शानदार लगता है. कई लोग घर पर चटनी तो बनाते हैं, लेकिन उसमें होटल जैसी खुशबू, गाढ़ापन और टेस्ट नहीं आ पाता. होटल या रेस्टोरेंट की हरी चटनी का कलर भी लंबे समय तक हरा रहता है और उसका टेस्ट बिल्कुल अलग होता है.
दरअसल, होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाली हरी चटनी का टेस्ट और टेक्सचर उसमें मौजूद सही सामग्री के इस्तेमाल की वजह से होती है.अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर बनी चटनी बिल्कुल बाजार जैसी लगे, तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आएगा.
टेस्टी हरी चटनी बनाने के लिए सबसे जरूरी है आप फ्रेश समानों का इस्तेमाल करें. इसके लिए एक बड़ा गुच्छा हरा धनिया लें और उसमें थोड़ी पुदीने की पत्तियां मिलाएं. पुदीना अगर आप चटनी में डालते हैं तो इससे ठंडक और शानदार खुशबू मिलती है. अब इसमें दो से तीन हरी मिर्च, थोड़ा अदरक, चार से पांच लहसुन की कलियां और स्वादानुसार नमक डालें.
अगर आप होटल जैसा टेस्ट चाहते हैं, तो चटनी में भुना हुआ जीरा जरूर मिलाएं. यह चटनी का फ्लेवर पूरी तरह बदल देता है, इसके अलावा कई होटल चटनी को गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए थोड़ी भुनी मूंगफली या दही भी मिलाते हैं. इससे चटनी का टेक्सचर बेहतर होता है और टेस्ट भी बढ़ जाता है.
घरों में अक्सर हरी चटनी थोड़ी देर बाद काली पड़ने लगती है, इससे बचने के लिए मिक्सर में पीसते समय एक से दो बर्फ के टुकड़े और थोड़ा नींबू का रस डालें. बर्फ चटनी को गर्म होने से बचाती है और उसका रंग लंबे समय तक हरा बनाए रखती है, जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर चटनी को बारीक पीस लेता है.
तैयार हरी चटनी को आप एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में पूरे दो से तीन दिन तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है. आप इसको घर के देसी खाने के साथ-साथ जंक फूड के साथ भी मजे के साथ खा सकते हैं.