How To Make Chocobar Ice Cream At Home: गर्मियों की चिलचिलाती धूप में सभी को ऐसी चीज की तलाश रहती है, जो उन्हें गर्मी से तुरंत राहत दे. ड्रिंक्स के अलावा जो चीज लोगों की गर्मी को रफूचक्कर कर देती है वो होती है ठंडी-ठंडी आइसक्रीम. आइक्रीम के कई फ्लेवर आते हैं, लेकिन चॉकलेटी चॉको बार का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को ये बहुत पसंद होती है. लेकिन हर बार बाजार से चॉकोबार खरीदना मुमकिन नहीं होता है. ऐसे में क्यों न इस बार घर पर ही बाजार जैसी क्रीमी, स्मूद और चॉकलेटी चॉकोबार बनाई जाए?
सबसे मजेदार बात ये है कि इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको न तो क्रीम की जरूरत पड़ेगी और न ही कंडेंस मिल्क की. सिर्फ घर में मौजूद कुछ आसान चीजों और बेहद आसान स्टेप्स फॉलो करके आप मिनटों में चॉकोबार आइसक्रीम बना सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स:
वनीला आइसक्रीम बेस के लिए
चॉकलेट कोटिंग के लिए
ऐसे बनाएं क्रीमी वनीला आइसक्रीम बेस
1. चॉकोबार बनाने के लिए सबसे पहले वनीला आइसक्रीम बेस बनाना चाहिए. इसके लिए एक पैन में 2 कप दूध डालकर गर्म करें. जैसे ही दूध हल्का गर्म होने लगे, उसमें मिल्क पाउडर डालें और लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गुठलियां न बनें. यही ट्रिक आइसक्रीम को बेहद क्रीमी बनाती है.
2. अब इसमें चीनी डालकर दूध को उबाल आने तक पकाएं. जितने दूध पकता है उतने एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और 1/4 कप दूध मिलाकर स्मूद घोल तैयार करें. इस मिश्रण को धीरे-धीरे दूध में डालते जाएं और लगातार व्हिस्क करते रहें.
3. करीब 5-6 मिनट पकाने के बाद दूध गाढ़ा होकर कोटिंग कंसिस्टेंसी में आ जाएगा. अब गैस बंद करें और इसमें वनीला एसेंस मिलाएं. आपका बेस तैयार है.
4. मिक्सचर को पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इसे आइसक्रीम मोल्ड, कुल्फी मोल्ड या किसी कंटेनर में भर दें. ऊपर से फॉयल लगाकर बीच में लकड़ी की स्टिक लगाएं और रातभर फ्रीजर में सेट होने दें.
चॉकलेट कोटिंग से मिलेगा परफेक्ट लुक
1. अगले दिन डबल बॉयलर तकनीक से मिल्क चॉकलेट पिघला लें. इसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल या बटर मिलाएं. इससे चॉकलेट में शानदार चमक आती है.
2. ध्यान रखें कि चॉकलेट पूरी तरह ठंडी हो चुकी हो, वरना कोटिंग सही नहीं बनेगी.
3. अब सेट आइसक्रीम को मोल्ड से निकालकर तुरंत पिघली हुई चॉकलेट में डिप करें और 5 सेकंड के अंदर बाहर निकाल लें. कुछ ही सेकंड में चॉकलेट की कोटिंग सेट हो जाएगी.
अगर चॉकलेट ज्यादा गर्म होगी तो आइसक्रीम पर कोटिंग ठीक से नहीं चढ़ेगी. इसलिए चॉकलेट मिक्सचर को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही इस्तेमाल करें.
बस 5 मिनट फ्रिज में रखें
ऐसा करने के बाद बस 5 मिनट फ्रिज में रखें और आप देखेंगे कि आपकी चॉकोबार तैयार है. स्वाद इतना शानदार होगा कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी बाजार वाली आइसक्रीम भूल जाएंगे.