Homemade Groundnut Oil: आजकल बाजार में मिलने वाले खाने की अधिकतर चीजों में ही मिलावट आ रही है, आए दिन मिलावटी तेल के पकड़े जाने की खबरें सामने आती रहती हैं. तेलों में मिलावट की समस्या आजकल काफी आम हो गई है, जो हमारी हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकती है. ऐसे में लोग बहुत परेशान हो जाते हैं क्योंकि भारतीय खाना बिना तेल के अधूरा है. ऐसे में अगर आप शुद्ध और सुरक्षित तेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो घर पर ही मूंगफली का तेल तैयार कर सकते हैं.
खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी मशीन या ऑयल प्रेस की भी जरूरत नहीं होती. यह एक पारंपरिक तरीका है, जिसे हमारे पुराने समय की रसोई में इस्तेमाल किया जाता था. घर पर मूंगफली का तेल बनाना थोड़ा समय लेने वाला जरूर है, लेकिन इसका रिजल्ट बेहद अच्छा होता है. सबसे बढ़िया चीज यह है कि इस तेल निकालने के प्रोसेस में कोई भी चीज बेकार नहीं जाती है.
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर मूंगफली का तेल निकालने का आसान तरीका बताया है, जिसे आप भी घर पर ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर कैसे मूंगफली का तेल निकाल सकते हैं.
मूंगफली का तेल बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
इस तरीके से निकाले मूंगफली का तेल
मूंगफली के तेल को कैसे करें स्टोर?
इस तरह अपने घर पर ही आसानी से मूंगफली का तेल तैयार कर लेंगे, मूंगफली का तेल 2 से 3 महीनों तक सुरक्षित रहता है. मगर आपको इसे किसी ऐसी जगह पर रखना होगा, जो ठंडी और सुखी हो. इसके साथ ही तेल को बिल्कुल साफ बर्तन में रखें और उसे स्टोर करके रख लें. इस शुद्ध घर के बने मूंगफली के तेल में कोई मिलावट नहीं होती है और इससे खाना बनाने से आपके शरीर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है.
तेल निकालने के प्रोसेस में मूंगफली का जो चूरा बचता है, उससे भी आप कई तरह की चीजें बना सकते है. इस तरह वो भी आपके घर में ही काम आ जाता है और उसे फेंकना नहीं पड़ता है. मूंगफली के चूरे से आप प्रोटीन से भरपूर लड्डू, टिक्की और पराठे भी बनाकर खा सकते हैं.