scorecardresearch
 

Akshay Tritiya Bhog: 5 मिनट में अक्षय तृतीया पर बनाएं भूने चने की कांजी, शरीर को देगा बर्फ जैसी ठंडक!

अक्षय तृतीया के मौके पर ठाकुरजी को भुने चने से बने सत्तू का खास भोग लगाएं. रेणुका गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर भोग की रेसिपी शेयर की है. यह रेसिपी न केवल पौष्टिक है, बल्कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड भी रखती है. टमाटर, धनिया और मसालों से तैयार यह ठंडी-ठंडी ड्रिंक बहुत टेस्टी भी होती है.

Advertisement
X
सत्तू से ठंडी ड्रिंक बना सकते हैं. (PHOTO:ITG)
सत्तू से ठंडी ड्रिंक बना सकते हैं. (PHOTO:ITG)

Akshay Tritiya Bhog: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. इस साल यह त्योहार 19 अप्रैल को पूरे देश में श्रद्धा और जोश के साथ मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन किया गया दान और पुण्य अक्षय फल देता है, यानी उसका कभी नुकसान नहीं होता. इसलिए लोग इस दिन पानी, भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी चीजों दान करते हैं. इस शुभ मौके पर खासतौर पर भोग बनाकर ठाकुरजी को चढ़ाया जाता है. इसी कड़ी मेंनिमाई पाठशाला की संस्थापक रेणुका पुंडरीक गोस्वामी ने एक आसान, पौष्टिक और ठंडक देने वाली भोग की रेसिपी शेयर की है, जो गर्मी के मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

भूने चने से तैयार होगा खास भोग

इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें इंग्रेडिएंट्स के तौर पर भूने हुए चने का इस्तेमाल किया जाता है. भूना चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पेट को भी हल्का रखता भी है. इस रेेसिपी को बनाने के लिए आपको ज्यादा इंग्रेडिएंट्स की जरूरत नहीं होती है, इसके लिए बस भूने हुए चने यानी सत्तू, टमाटर, धनिया, भूना जीरा, नींबू, पानी और काला नमक लेना है.

स्टेप बॉय स्टेप इस तरह बनाएं सत्तू का भोग

  • सबसे पहले भूने हुए चने को अच्छे से पीसकर उसका बारीक पाउडर तैयार कर लें.
  • अब एक बर्तन में चने का पाउडर डालें और इसमें बारीक कटे टमाटर, हरा धनिया मिलाएं.
  • इसके बाद इसमें नींबू का रस डालें, जिससे हल्की खटास आएगी और स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
  • भोग को चटपटा और लाजवाब बनाने के लिए इसमें भूना हुआ जीरा और काला नमक मिलाएं.
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसका कंसिस्टेंसी आप अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं.

सेहत और स्वाद का परफेक्ट मेल

यह खास भोग न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें प्राकृतिक और पौष्टिक होती हैं, जो शरीर को समर सीजन में हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं.

अक्षय तृतीया के इस खास मौके  पर आप भी इस आसान और हेल्दी भोग को घर पर बनाकर अपने परिवार और जरूरतमंद लोगों के साथ साझा कर सकते हैं. यह परंपरा और सेहत दोनों का खूबसूरत संगम है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement