Gujarati Bhakri Recipe: गेहूं के आटे से बनाएं गुजरात की मशहूर भाकरी, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान
Gujarati Bhakri Recipe: अगर आप रोज की नॉर्मल रोटी से कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं तो भाकरी रोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आज इस खबर में हम आपको घर पर भाकरी रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप नाश्ते, हल्के लंच या डिनर के लिए आसानी से बना सकते हैं.
Advertisement
X
नॉर्मल रोटी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें गुजरात और महाराष्ट्र की मशहूर भाकरी, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe Stock)
Gujarati Bhakri Recipe: भारत विविधताओं का देश है, जहां हर राज्य की अपनी अलग खानपान की परंपरा और खास व्यंजन होते हैं. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है भाकरी रोटी जो खासतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत पसंद की जाती है. भाकरी नॉर्मल गेहूं की रोटी की तुलना में थोड़ी ज्यादा मोटी और कुरकुरी होती है. आमतौर पर इसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है लेकिन कई जगह इसे ज्वार, बाजरा या मक्का के आटे से भी तैयार किया जाता है. भाकरी को आमतौर पर मसालेदार सब्जी, चटनी या दही के साथ खाया जाता है.
भाकरी बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए
2 कप गेहूं का आटा
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
3 चम्मच देसी घी
नमक स्वादानुसार