scorecardresearch
 

Appe Roti Recipe: बच गई हैं रात की रोटियां? फेंकने के बजाय 10 मिनट में बनाएं टेस्टी अप्पे रोटी, स्वाद ऐसा कि सब मांग कर खाएंगे

Appe Roti Recipe: क्या आपने कभी बासी रोटी से बनी अप्पे रोटी खाई है. अगर नहीं तो आज हम इस खबर में आपको अप्पे रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिसे आप बहुत कम समय में घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
X
क्या आप भी बासी रोटी फेंक देते हैं? सिर्फ 10 मिनट में बनाएं  टेस्टी अप्पे रोटी, बनाना है बेहद आसान (Photo- ITGD)
क्या आप भी बासी रोटी फेंक देते हैं? सिर्फ 10 मिनट में बनाएं टेस्टी अप्पे रोटी, बनाना है बेहद आसान (Photo- ITGD)

अक्सर घरों में रात की बनी हुई रोटियां बच जाती हैं और कई बार लोग उन्हें फेंक देते हैं. लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हीं बासी रोटियों से एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार किया जा सकता है. बासी रोटी से बनी अप्पे रोटी ऐसी ही एक आसान और झटपट बनने वाली डिश है जो खाने में काफी टेस्टी लगती है. 

यह नाश्ता खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो सुबह जल्दी में रहते हैं और कम समय में कुछ अलग बनाना चाहते हैं. अप्पे रोटी बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट होती है. इसका स्वाद खाने में इतना टेस्टी होता है कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी पसंद करते हैं. साथ ही इसमें सब्जियां मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर अप्पे रोटी बनाने का आसान तरीका.

2 लोगों के लिए अप्पे रोटी बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए

2 बासी रोटी
1 उबला आलू
1 प्याज
2 हरे मिर्च
1/2 कप मटर
1 गाजर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
4 चम्मच तेल
थोड़ा सा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार

अप्पे रोटी बनता कैसे है?

  1. सबसे पहले दोनों बासी रोटियों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें. इसे एक बड़े कटोरे में निकाल लें.
  2. अब पिसी हुई रोटी में मैश किया हुआ उबला आलू, कटा हुआ प्याज, कद्दूकस की हुई गाजर, उबले मटर और हरी मिर्च डालें.
  3. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालें. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो इसमें 1-2 चम्मच पानी या दही मिलाएं ताकि इसके छोटे गोले आसानी से बन सकें.
  4. अब अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल नींबू के आकार के गोले बना लें.
  5. अप्पे पैन गैस पर रखें और इसके हर खाने में 2-3 बूंदें तेल डालें.
  6. जब तेल गर्म हो जाए तो हर खाने में तैयार किए हुए गोले रखें. इसे ढक दें और 2-3 मिनट तक गैस कम कर पकने दें.
  7. जब नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी हो जाए तो चम्मच की मदद से इन्हें पलट दें.
  8. थोड़ा और तेल डालें और दूसरी तरफ से भी बिना ढके सुनहरा होने तक सेंक लें.
  9. अब आपका गरमा-गरम अप्पे रोटी तैयार हैं. इन्हें आप हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement