Aloo Poha Cutlet Recipe: शाम होते ही भारतीय घरों में चाय जरूर बनती है और उसी के साथ लोग कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता भी ढूंढते हैं. अगर कुछ क्रिस्पी और टेस्टी नाश्ता मिल जाए तो चाय का मजा भी दोगुना हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको पोहा (चूड़ा) और उबले आलू से बनने वाले क्रिस्पी कटलेट की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बहुत ही कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं.
बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट इन कटलेट्स का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि आलू-पोहा कटलेट्स कैसे बनते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
3 उबले आलू
2 कप पोहा
2 चम्मच मैदा
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच चाट मसाला पाउडर
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 बारीक कटी मिर्च
1 टुकड़ा बारीक कटा अदरक
1 चम्मच नींबू का रस
4 चम्मच धनिया पत्ती
तेल तलने के लिए
नमक स्वादानुसार