ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू उपायों से जुड़े ढेरों आर्टिकल आपने पढ़े होंगे. जिसमें ये दावा किया जाता होगा कि इस उपाय को करने से आपकी स्किन खूबसूरत और जवां हो जाएगी, बाल काले-घने हो जाएंगे. पर ये बात तो आप भी जानते ही होंगे कि इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में जमकर केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे बालों को काफी नुकसान हो सकता है.
हमारी त्वचा और बालों पर इन केमिकल्स के अलावा सूरज की रोशनी, धूल, प्रदूषण और गंदगी का भी बुरा असर पड़ता है लेकिन शायद ही आपको पता हो कि आपका तकिया भी आपकी खूबसूरती में दाग लगाने का काम करता है.
जानिए कैसे आपकी खूबसूरती छीन रहा है आपका तकिया...
त्वचा के लिए
शायद आप यकीन नहीं कर पाएं लेकिन जिस तकिए पर आप सिर रखकर सोते हैं वो आपकी सोच से कई गुना गंदा होता है. तकिए में हमारे सिर में लगा तेल, धूल, बाल और दूसरे रेशे चिपके होते हैं. ऐसे में जब हमारी स्किन तकिए के संपर्क में आती है तो ये कण हमारे पोर्स में चले जाते हैं, जिससे वो बंद हो जाते हैं.
इसके अलावा जब हम रात को सोते हैं तो जिससे झुर्रियां जल्दी पड़ जाती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि पिलो-कवर में डिटर्जेंट के कण रह जाते हैं जो त्वचा के संपर्क में आकर इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.
बालों के लिए
सोने के दौरान हमारे बालों और तकिए के बीच रगड़ होती है. इससे बाल रूखे हो जाते हैं और उनका मॉइश्चर उड़ जाता है.
कई बार बालों और तकिए की रगड़ के चलते बाल बीच में से ही टूट जाते हैं. ऐसे में अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं तो हो सकता है कि आपका तकिया इसके लिए जिम्मेदार हो.
क्या है समाधान?
कई बार ऐसा होता है कि हम सालों-साल एक ही तकिया इस्तेमाल करते रह जाते हैं और उसे बदलते नहीं है. ये पूरी तरह गलत है. तकिए को हर छह महीने में बदलते रहें. तकिया जितना मुलायम होगा उतना ही बेहतर. सोएं. हालांकि बहुत टाइट चोटी या बन न बनाएं. इसके अलावा तकिए के कवर को नियमित रूप से साफ करते रहें.