scorecardresearch
 

मानसून में आई मेकअप करते समय रखें बस इस बात का ख्याल...

मानसून में मेकअप करने से अगर आपको डर लगता है कि कहीं बारिश आपका सारा लुक खराब न कर दे तो यहां जानें मानसून में आई मेकअप करने के कुछ खास ट्रिक्स...

Advertisement
X
मानसून में आई मेकअप
मानसून में आई मेकअप

गर्मी के मौसम के बाद जब मानसून आता है तो चारों तरफ ठंडक फैल जाती है लेकिन इस मौसम में लड़कियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है जैसे, मेकअप करके बाहर निकलते ही उमस की वजह से यह बहुत जल्दी खराब हो जाता है. उसमें भी आंखों का मेकअप सबसे पहले फैल जाता है. इसी वजह से कई बार लड़कियां मेकअप करने से भी हिचकिचाती हैं.

अगर आप भी ऐसी समस्या में हैं और मेकअप से दूरी बनाएं हुए हैं तो कुछ आसान सी ट्रिक्स की मदद से आप मानसून में भी अपनी चला सकती हैं.

आइए जानें, मानसून में आई मेकअप के कुछ खास टिप्स...

1. सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि आई मेकअप के सारे प्रोडक्ट्स वाटरप्रूफ और ब्रांडेड कंपनी के हों ताकि यह फैलने से बचा रहे.

2. मसकारा लगा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह बहुत ही लाइटवेट हो और इसके नेचुरल कलर का ही इस्तेमाल करें.

3. आप चाहें तो आई लाइनर पेंसिल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. आप मौसम के हिसाब से कर सकती हैं जैसे, सी-ग्रीन, ब्लू, पिंक और वायलेट कलर आदि.

4. अगर आपको आई शैडो लगाना पसंद है तो इस मौसम में क्रीम बेस्ड शैडो की जगह पाउडर बेस्ड आई शैडो का इस्तेमाल करें. आप कुछ हल्के रंगों क्रीम, पीच, सिल्वर या गोल्डन कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं.

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement