scorecardresearch
 

ब्यूटी प्रोडक्ट्स की यह सच्चाई जानकर चौंक जाएंगी आप...

लिपस्टिक, मस्कारा, ग्लॉस, नेल पॉलिश आदि जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट जो आप लगा रही हैं, हो सकता है वह एक महीने पहले ही एक्सपायर हो चुका हो. एक शोध में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की लाइफ के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. जानें अपने ब्यूटी प्रोडक्ट की सच्चाई...

Advertisement
X
woman appling mascara
woman appling mascara

क्या आप जानती हैं कि जिस लिपस्टिक, मस्कारा, मॉइश्चराइजर और नेलपॉलिश को आप साथ लेकर घूम रही हैं, हो सकता है, वह अब लगाने लायक ही न बची हो.

दरअसल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स की लाइफ इतनी होती नहीं, जितना हम मान लेते हैं और अगर सस्ते और किफायती दामों पर खरीदे गए हैं, यानी कि लोकल या अनब्रैंडेड हैं तो इसकी पूरी गुंजाइश है कि वह और भी जल्दी एक्सपायर हो जाएं. हाल में हुए एक शोध में यह चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं.  

यह शोध ऑस्ट्रलियाई संस्था एजलेस क्लीनिक ने किया है. शोध की रिपोर्ट के अनुसार साल दर साल हम एक ही प्रोडक्ट काे लगाते रहते हैं, यह जाने बगैर कि वह कितना खतरनाक साबित हो सकता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक नेचुरल या ऑर्गेनिक श्रेणी में आने वाले प्रोडक्ट्स के खराब होने की आशंका और ज्यादा होती है.

Advertisement

इसके अलावा ट्यूब में मिलने वाली क्रीम के मुकाबले जार या चौड़े मुंह वाली बोतल में मिलने वाली भी जल्दी खराब हो जाती है. दरअसल, जार का मुंह बड़ा होने की वजह से उसमें आसानी से हवा प्रवेश कर जाती है, जबकि ट्यूब में ऐसा नहीं हो पाता. क्रीम में बार-बार उंगली डालने से बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी होता है.

शोधकर्ताओं की मानें तो एक बार खुलने के बाद ब्यूटी प्रोडक्ट्स का जीवन बहुत कम रह जाता है. इनमें कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स तो बाजार में आने से पहले ही एक्सपायर हो चुके होते हैं.

बता दें कि इस श्रेणी में संस्क्रीन भी शामिल है. जिस संस्क्रीन को एक गर्मी से दूसरी गर्मी के मौसम तक आप चलाती हैं, वह दरअसल छह महीने में ही एक्सपायर हो जाती है. सिर्फ आई और लिप पेंसिल की उम्र ही सबसे ज्यादा होती है.


एक्सपायरी डेट पार कर चुके प्रोडक्ट्स त्वचा पर रैशेज, दाने, इंफेक्शन आदि की वजह बन सकते हैं. हो सकता है, उससे मिले घाव का दाग जिंदगी भर रह जाए. ऐसे में ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने और लगाने से पहले एक्सपायरी डेट जांचना जरूरी है. प्रोडक्ट्स का जितना जीवन है, उतना ही इस्तेमाल करें.


खुलने के बाद कितने दिन में एक्सपायर हो जाते हैं ब्यूटी और कॉस्मेटिक् प्रोडक्ट्स आइये जानते हैं...
संस्क्रीन – 6 महीने
- 6 महीने
मॉइसश्चराइजर - 6 महीने
और ग्लॉस - 12 महीने
डीयोड्रेंट - 6 महीने
मेकअप फाउंडेशन - 6 महीने
मस्कारा और लिक्विड आईलाइनर - 3 महीने
नेल पॉलिश रिमूवर - नहीं होती एक्सपायर
टैनिंग लोशन - 6 महीने
शैम्पू और कंडिशनर - 6 महीने
और लिप पेंसिल - नहीं होती एक्सपायर

Advertisement
Advertisement