scorecardresearch
 

Salads for glowing skin: गुलाब सा खिलेगा चेहरा! जब डाइट में शामिल करेंगे ये 5 सलाद, जानें बनाने का आसान तरीका

Salads Recipe for Glowing Skin: हम अक्सर चेहरे पर महंगे सीरम और क्रीम लगाते हैं लेकिन सच तो यह है कि असली ग्लो स्किनकेयर रूटीन से नहीं, आपकी खाने की आदतों से आता है. आज हम आपको कुछ ऐसे सलाद के बारे में बताएंगे जो नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे.

Advertisement
X
डाइट में शामिल करें ये 5 सलाद, चेहरे पर आएगा गजब का निखार (Photo-ITG)
डाइट में शामिल करें ये 5 सलाद, चेहरे पर आएगा गजब का निखार (Photo-ITG)

Salads Recipe for Glowing Skin: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करें और वह सुंदर दिखें. इसके लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर के ट्रिटमेंट में पैसा लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे की असली चमक महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि आपके खाने की थाली से आती है. हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे चेहरे पर दिखाई देता है. ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करें तो अपने खान-पान का सही से ध्यान रखना होगा. आज हम आपको कुछ ऐसे सलाद के बारे में बताएंगे जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम कर ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे.

1. बीटरूट (चुकंदर) रेडियंस सलाद
चुकंदर बॉडी को डिटॉक्स करने और चेहरे पर ग्लो करने में मदद करता है. इस सलाद को बनाने के लिए आधा कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर लें. इसमें 1 चम्मच दही, नींबू और थोड़ा हरा धनिया मिलाएं.इसे स्नैक्स के तौर पर या लंच और डिनर के साथ खा सकते हैं. इस सलाद को रोजाना खाने से खून साफ होता है और चेहरे पर गुलाबी निखार लाता है.

2. एवोकैडो ग्लो सलाद
एवोकैडो में मौजूद हेल्दी फैट्स चेहरे को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इसका सलाद बनाने के लिए आधा एवोकैडो लें. इसमें थोड़े चेरी टमाटर और लेट्यूस (सलाद पत्ता) काटकर मिलाएं और ऊपर से ऑलिव ऑयल डाल दें. इस सलाद को रेगुलर खाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है.

3. खीरा-पुदीना का हाइड्रेशन सलाद
गर्मी के मौसम में स्किन को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. इस सलाद बनाने के लिए खीरे के टुकड़ों में ताजा पुदीना, नींबू का रस और थोड़े तिल मिलाएं. यह सलाद चेहरे की सूजन कम करने में मदद करता है और स्किन को फ्रेश बनाए रखता है.

Advertisement

4. बेरी एंटीऑक्सीडेंट सलाद
बेरीज में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मदद करते हैं. इसका सलाद बनाने के लिए मिक्स बेरीज (जैसे स्ट्रॉबेरी या जामुन) के साथ पालक, अखरोट और चिया सीड्स मिलाएं. यह सलाद शरीर में कोलाजन को बनाने में मदद करता है, जिससे स्किन टाइट और यंग नजर आती है. 

5. गाजर और संतरा विटामिन C से भरपूर सलाद
विटामिन-C स्किन को रिपेयर करने और स्किन टेक्सचर बेहतर बनाने में मदद करता है. इसका सलाद बनाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर में संतरे के टुकड़े, थोड़ी किशमिश और कद्दू के बीज मिला लें. यह सलाद डल और बेजान स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement